Iran Israel Tension: भारतीयों को सतर्क करते हुए इंडिगो ने जारी की नई एडवाइजरी, मिडिल ईस्ट, अमेरिका और यूरोप जाने वाली सभी फ्लाइट्स को किया रद्द

भारतीयों को सतर्क करते हुए इंडिगो ने जारी की नई एडवाइजरी, मिडिल ईस्ट, अमेरिका और यूरोप जाने वाली सभी फ्लाइट्स को किया रद्द
  • ईरान और इजरायल में लगातार जारी है युद्ध की स्थिति
  • एयरबेस पर हुए हमलों के बाद एयरलाइंस सतर्क
  • इंडिगो ने जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और इजरायल में लगातार युद्ध की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच अमेरिका के सीजफायर के दावों को भी ईरान ने खारिज कर दिया है। कतर में अमेरिका के बेस पर ईरान के हमले के बाद से ही मिडिल ईस्ट में फिर युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। इनको ही देखते हुए, मिडिल ईस्ट के साथ-साथ पूर्वी अमेरिका और यूरोप जाने वाली कई फ्लाइट्स को रद्द किया गया है। ईरान ने कतर में स्थित अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डे (अल-उदेद) पर 6 मिसाइलें दाग दी थीं। इसके बाद ही, कतर, कुवैत, इराक और संयुक्त अरब अमीरात ने तत्काल प्रभाव से अपने एयरबेस बंंद कर दिए थे।

बीच उड़ान से वापस आए विमान

भारत के साथ-साथ दुनिया के अलग-अलग देशों में भी मिडिल-ईस्ट से गुजरने वाली फ्लाइट्स भी तुरंत रद्द कर दी गई हैं। लखनऊ से दम्मम, मुंबई से कुवैत और अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट भी अरब सागर से ही लौटा दी गई थी। इन सबके बीच ही, मंगलवार की सुबह एयर इंडिया ने मिडिल-ईस्ट के साथ-साथ अमेरिका के पूर्वी छोर और यूरोप से आने-जाने वाली सारी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है।

एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

एयर इंडिया ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि, 'मध्य पूर्व में उभरती स्थिति को देखते हुए, दुबई, दोहा, बहरीन, दम्माम, अबू धाबी, कुवैत, मदीना, फुजैराह, जेद्दा, मस्कट, शारजाह, रियाद, रास अल-खैमाह और त्बिलिसी के लिए हमारे उड़ान संचालन को कम से कम आज 1000 बजे तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।'

मिडिल ईस्ट में कितनी फ्लाइट्स जाती हैं?

बता दें, भारतीय एविएशन सेक्टर में एयर इंडिया, इंडिगो, अमीरात ग्रुप, कतर एयरवेज, ऐतिहाद जैसे कई एयरलाइंस शामिल हैं। वहीं, भारत से ज्यादातर फ्लाइट्स दोहा, अबू धाबी और दुबई तक जाती हैं। ऐसे में मिडिल ईस्ट में बढ़ता हुआ तनाव कई उड़ानें प्रभावित कर रहा है।

Created On :   24 Jun 2025 6:41 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story