Indigo Flight Emergency Landing: इंडिगो की फ्लाइट का इंजन हुआ फेल, हवा में 17 मिनट चक्कर लगाता रहा विमान, मुंबई में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो की फ्लाइट का इंजन हुआ फेल, हवा में 17 मिनट चक्कर लगाता रहा विमान, मुंबई में कराई इमरजेंसी लैंडिंग
  • दिल्ली से गोवा जा रही थी इंडिगो फ्लाइट
  • इंजन फेल होने के चलते विमान को मुंबई किया डायवर्ट
  • मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई सुरक्षित लैंडिंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मामला बुधवार रात का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट का इंजन हवा में ही फेल हो गया था। जिसके बाद वह हवा में ही करीब 17 मिनट तक चक्कर लगाता रहा।

फ्लाइट ट्रैकर्स के अनुसार, इंडिगो यात्री विमान ने रात करीब 8 बजे दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरी थी। गोवा पहुंचने से पहले ही करीब 10 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एबीपी न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इंडिगो फ्लाइट के पायलट ने बुधवार (16 जुलाई) की रात 9:25 बजे आपातकालीन संकेत भेजा, इसके बाद फ्लाइट को मुंबई की ओर डायवर्ट किया गया और रात 9:42 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

इंडिगो एयरलाइन ने जारी किया ऑफिशियल स्टेटमेंट

वहीं इस घटना के बाद इंडिगो एयरलाइन ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा, '16 जुलाई, 2025 को दिल्ली से गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई गोवा के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6E 6271 ने उड़ान भरी थी। इस बीच फ्लाइट में तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद प्रोटोकॉल के तहत विमान को मुंबई की ओर डायवर्ट किया गया और विमान ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की।'

पटना में हुई फ्लाइट की दोबारा लैंडिंग

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली से पटना पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E2482 लैंडिंग के समय रनवे टच करने के बाद दोबारा उड़ गई। इसके बाद फ्लाइट ने हवा में तीन-चार चक्कर और 5 मिनट बाद दोबारा लैंडिंग की। इस सब के बीच फ्लाइट में 173 पैसेंजर की सांसें अटक गई थीं।

Created On :   16 July 2025 11:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story