IndiGo Flight: टेक्निकल फॉल्ट के बाद इंडिगो की फ्लाइट IGI वापस वापस लौटी, दिल्ली से लेह जा रहा था विमान

- इंडिगो की एक और फ्लाइट में खराबी
- दिल्ली एयरपोर्ट पर करनी पड़ी लैंडिंग
- एयरलाइंस ने जारी किया बयान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद लगातार फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी सामने आ रही है। अब इंडिगो की फ्लाईट आईजीआई को दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट ने गुरुवार (19 जून) सुबह 6:30 बजे दिल्ली से लेह जाने के लिए उड़ान भरी। कुछ ही देर में पता चला कि विमान में तकनीकी दिक्कत आई जिसके चलते प्लेन को राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करनी पड़ गई।
विमान में कितने लोग थे?
जानकारी के मुताबिक, विमान में क्रू मेंबर्स सहित 180 लोग सवार थे। बता दें कि, इस घटना के वक्त कोई इमरजेंसी घोषित नहीं किया गया था। एयरलाइन ने कहा कि वह जल्द ही इस घटना को लेकर जानकारी देंगे। हालांकि,अब तक एयरलाइंस ने तकनीकी खराबी को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही फ्लाइट में खराबी
बीते मंगलवार (17 जून) की रात सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहे विमान को कोलकाता में रुकना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट के इंजन में दिक्कत आ गई थी। दरअसल, एयर इंडिया का विमान एआई-180 कोलकाता होते हुए मुंबई के लिए रवाना हो रहा था। इसे मुंबई के लिए मंगलवार रात 2 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन तकनीकी दिक्कत के चलते फ्लाइट को एयरपोर्ट पर ही रोक कर रखा। समस्या ठीक नहीं हुई तो पैसेंजर्स को 5.20 बजे उतार दिया गया।
12 जून को हुआ था बड़ा हादसा
आपको बता दें कि, बीते 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हुआ था। एयर इंडिया के पैसंजर विमान एआई-171 के क्रैश होने से 241 लोगों की मौत हो गई। प्लेन को टेकऑफ किए चंद सेकंड हुए थे कि तकनीकी खराबी के चलते विमान क्रैश हो गया। क्रैश होने के बाद प्लेन सीधा एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराया। जहां बहुत से ट्रेनी डॉक्टर्स थे। इमारत पर प्लेन गिरने से 25 से 30 ट्रेनी डॉक्टर्स की भी मौत हो गई। विमान में कुल 242 लोग थे लेकिन सिर्फ एक शख्स ही बच सका। विमान में ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के 7 और कनाडा का एक नागरिक मौजूद था। इसके अलावा सभी यात्री भारतीय थे।
Created On :   19 Jun 2025 10:59 AM IST















