भारत की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान: इसरो प्रमुख वी नारायणन ने कहा देश की सुरक्षा में लगे 10 सैटेलाइट्स, लगातार कर रहे है निगरानी

इसरो प्रमुख वी नारायणन ने कहा देश की सुरक्षा में लगे 10 सैटेलाइट्स, लगातार कर रहे है निगरानी
  • सैटेलाइट्स की मदद से की जा रही है निगरानी
  • पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच छिड़ा सैन्य संघर्ष
  • 7000 किलोमीटर का इलाका कवर कर रहे हैं सैटेलाइट्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत- पाकिस्तान के बीच पैदा हुआ तनाव सीजफायर के बाद भले ही शांत हो गया है, लेकिन दुश्मन से हमेशा सावधान और सतर्क रहना चाहिए। इसे लेकर ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख वी नारायणन ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा इसरो के 10 सैटेलाइट्स (उपग्रह) देश की सुरक्षा के लिए लगातार रणनीतिक उद्देश्य से निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने ये सब इंफाल में रविवार को सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कही। इसरो चीफ ने कहा कि 'कम से कम 10 सैटेलाइट्स लगातार 24 घंटे रणनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति और देशवासियों की सुरक्षा के लिए काम कर रही हैं।

इसरो चीफ ने कहा कि आप सभी हमारे पड़ोसियों के बारे में जानते हैं। ऐसे में हमें देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सैटेलाइट्स की मदद लेनी पड़ती है। हम 7000 किलोमीटर का रीजन कवर कर रहे हैं। साथ ही पूरे उत्तर पूर्व पर भी लगातार निगरानी बनाए रखे है और बिना सैटेलाइट्स और ड्रोन के सहयोग से हम इसे हासिल नहीं कर सकते। भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद इसरो चीफ का बयान सामने आया है। सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार रात एलओसी पर पूरी तरह से शांति रही और फायरिंग की कोई वारदात सामने नहीं आई ।

आपको बता दें 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या के बाद 6-7 मई की दरम्यानी रात भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर नाम से एयरस्ट्राइक की। चार दिन दोनों देशों के बीच बमबारी, ड्रोन हमले और मिसाइल बरसती रही। भारत ने पाकिस्तान में कई आतंकि ठिकानों को तबाह कर दिया। सैकड़ों आतंकियों को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। पाकिस्तान ने भी भारत के कई शहरों में हमले किए, लेकिन भारत ने उन्हें विफल कर दिया। बाद में दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बनी। आज भी भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत होनी है। इसके बाद दोपहर ढाई बजे एक बार फिर तीनों सेनाओं के डीजीएमओ मीडिया को जानकारी देंगे।

Created On :   12 May 2025 2:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story