ईडी को चकमा: गायब हुए झारखंड के सीएम! दिल्ली स्थित आवास पर नहीं मिले हेमंत सोरेन, तलाश में जुटी ईडी की टीम

गायब हुए झारखंड के सीएम! दिल्ली स्थित आवास पर नहीं मिले हेमंत सोरेन, तलाश में जुटी ईडी की टीम
  • गायब हुए मुख्यमंत्री!
  • हेमंत सोरेन अपने आवास से गयाब
  • तलाश में जुटी ईडी की टीम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज सुबह 7 बजे ईडी की एक टीम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची थी। भूमि स्वामित्व में अवैध परिवर्तन से संबंधित केस में झारखंड के मुख्यमंत्री ईडी के जांच के घेरे में हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, हेमंत सोरेन दिल्ली के शांति निकेतन स्थित अपने आवास से गायब हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री रविवार को आधी रात तक अपने आवास पर ही मौजूद थे। केंद्रीय जांच एजेंसी हेमंत सोरेन को ढूंढने में लगी है। आज सुबह ईडी की एक टीम दिल्ली पुलिस के साथ उनके आवास पर पहुंची थी जिसके बाद आज मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी की भी आशंका जताई जाने लगी।

झारखंड स्थित आवास पर भी नहीं मिले सीएम

आज सुबह 7 बजे जब ईडी की टीम पूछताछ के लिए हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे तो वो वहां मौजूद नहीं थे। इसके बाद ई़डी ने 7 अधिकारियों की एक टीम रांची स्थित आवास पर उनके संबंध में जानकारी लेने भेजी। टीम को मुख्यमंत्री वहां भी नहीं मिले। झारखंड भवन में मौजूद कर्मचारियों ने सोरेन के वहां रहने के बारे में पूछे जाने पर ना में जवाब दिया। इसके बाद दिल्ली में ईडी की टीम ने उनके ड्राईवर से पूछताछ की।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को हेमंत सोरेन अपने दिल्ली स्थित आवास से दोपहर करीब 1 बजे निकले थे। हालांकि, रात 8:30 बजे वह वापस आवास आ गए थे। सुबह से उनके आवास पर मौजूद केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम हेमंत सोरेन की लोकेशन पता करने में जुट गई है। मुख्यमंत्री के नहीं मिलने पर अब ईडी की टीम दिल्ली के शांति निकेतन आवास से वापस चली गई।

Created On :   29 Jan 2024 9:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story