DA Hike In July: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा फैसला, जानें कितना बढ़ सकता है डीए?

- महंगाई से निपटने के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत
- साल में दो बार रीवाइज होता है डीए
- इस साल मोदी सरकार ने दी केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सौगात आई है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को जल्द ही कुछ अच्छा करने का ऐलान किया है। केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2025 से 4 प्रतिशत तक डीए में बढ़त का फायदा मिल सकता है। इसके साथ ही महंगाई भत्ता मौजूदा 55 परसेंट से बढ़कर 59 परसेंट हो सकता है।
महंगाई में हो रही है बढ़त
मई 2025 में औद्योग के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स 0.5 से बढ़कर 144 तक पहुंच गया है। ये ही अंक मार्च में 143, अप्रैल में 143.5 दर्ज हुआ था। इसकी वजह से ही महंगाई भत्ते को 4 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है।
AICPI-IW इंडेक्स क्या है?
बता दें, सरकार AICPI-IW इंडेक्स का उपयोग तब करती है जब महंगाई ट्रैक करनी होती है। साथ ही महंगाई भत्ते को विनियमित करने और पॉलिसी बनाने के लिए करती है। AICPI-IW बढ़ने का ये मतलब है कि सेंट्रल कर्मचारियों के जीवन पर खर्च बढ़ सकता है और भत्ता बढ़ाकर इसको ही बैलेंस करने की कोशिश की जाती है। महंगाई भत्ते को साल में दो बार रिवाइज किया जाता है। जो कि जनवरी और जुलाई में होता है। ये दोनों ही रिवीजन बीते 24 महीनों के एवरेज AICPI-IW डेटा पर आधारित है।
डीए हाईक से कितना मिलता है फायदा?
डीए हाइक का सीधा असर बेसिक वेतन पर ही पड़ता है। इससे पीएफ और ग्रैच्युटी भी बढ़ जाती है। अगर किसी का सामान्य वेतन 18 हजार रुपए है और डीए 55 प्रतिशत से बढ़कर 59 प्रतिशत कर दिया गया है तो उसको महंगाई भत्ते के तौर पर 10620 रुपए मिलेंगे।
Created On :   4 July 2025 5:24 PM IST