कुकी समुदाय मणिपुर हिंसा में मारे गए समाज के 35 लोगों के शवों को एक साथ दफनाएगा

कुकी समुदाय मणिपुर हिंसा में मारे गए  समाज के 35 लोगों के शवों को एक साथ दफनाएगा
  • मणिपुर हिंसा को आज तीन महीने पूरे
  • कई लोगों की मौत और कई घायल
  • कई घरों में लटके है ताले
  • हजारों की तादाद में लोग कर गए पलायन

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। मणिपुर में हिंसा को आज तीन महीने पूरे हो गए है। आज गुरूवार को कुकी समुदाय अपने समाज के 35 लोगों के शवों को एक साथ दफनाया जाएगा। इसे देखते हुए इलाके में सतर्कता बरती जा रही है। कुकी समुदाय का संगठन इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम ने जानकारी दी कि आज चुराचांदपुर जिले के लम्का शहर में इन शवों को दफनाएगा. तुईबोंग शांति मैदान में दफन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. ITLF ने एक बयान में कहा कि संगठन के अध्यक्ष पा जिन हाओकिप कार्यक्रम में विदाई भाषण देंगे।

3 मई से मणिपुर में हिंसा शुरू हुई थी, जो आज भी जारी है। हिंसा, हंगामा, दंगा और बवाल के बीच कई परिवारों को पलायन की समस्या झेलनी पड़ी थी। आज कई घर सूने पड़े है,और ताले जडे हुए है। दरवाजों पर ताले लटके हैं। सियासी और सामाजिक स्तर पर मैतई और कुकी समुदाय के बीच सामंजस्य बनाने के प्रयास किए जा रहे है। सरकार, पुलिस और सामाजिक संगठन राज्य में शांति बहाल करने में जुटे हुए है।

आपको बता दें मणिपुर में प्रभावशाली समुदाय मैतई भी अनुसूचित जनजाति में शामिल होने की मांग कर रहा है । इसी के विरोध में 3 मई को एसटी समुदाय के लोगों ने आदिवासी एकजुटता मार्च निकाला। मार्च के दौरान झड़पें और हिंसा देखी गई । हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और कई सैकड़ों घायल हो गए। हजारों की तादाद में लोग पलायन कर गए है।

Created On :   3 Aug 2023 4:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story