लोकसभा चुनाव: UCC पर फोकस, वन नेशन वन इलेक्शन का लक्ष्य, भाजपा ने वादे और गारंटी से भरा घोषणा पत्र किया जारी

UCC पर फोकस, वन नेशन वन इलेक्शन का लक्ष्य, भाजपा ने वादे और गारंटी से भरा घोषणा पत्र किया जारी
  • लोकसभा चुनाव शुरू होने में बचे हैं कुछ दिन
  • बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र
  • मोदी की गारंटी में इन चीजों पर रहा फोकस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव का आगाज होने वाला है। इसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली हैं। इस बीच बीजेपी ने रविवार को आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी का संकल्प पत्र जार कर दिया है। दिल्ली के भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और रक्षा मंत्री रजनाथ सिंह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जैसे दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे। पीएम मोदी ने'मोदी के गारंटी' नाम से घोषणा पत्र का अनावरण किया। संकल्प पत्र में भाजपा ने वन नेशन वन इलेक्शन और यूनिफॉर्म सिविल कॉड को मुख्य रूप से शामिल किया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में युवा शक्ति, महिला शक्ति, किसान और गरीबों के सशक्तिकरण के वादे किए गए हैं। पत्र में रोजगार में वृद्धि लाने पर भी जोर दिया गया है। इसके अलावा गरीबों को फ्री राशन कार्ड की सेवा, हर वर्ग के 70 उम्र से अधिक बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ, महिलाओं को लखपति दीदी योजना का फायदा, मध्यम वर्ग को फ्री बिजली और सिलेंडर के कम दाम समेत जैसे वादे भी किए गए हैं। बीजेपी ने अपना घोषण पत्र जारी करके कांग्रेस पर भी निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में जो भी कार्य और वादे पूरा करने में विफल रही। उसे भाजपा सरकार ने बीते 10 साल में पूरा किया है।

आयुष्मान भारत योजना

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के मौके पर चुनावी घोषणा पत्र की जारी किया है। इस पत्र को मोदी की गारंटी नाम दिया गया है। इसके तहत बीजेपी ने हर वर्ग के लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलने की वादा किया है। अब तक इस योजना में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता रहा है। ऐसे में पार्टी ने योजना में हर वर्ग के 70 उम्र पार बुजुर्गों को योजना का लाभार्थी बनाया है।

लखपति दीदी योजना

बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में लखपति दीदी योजना को भी शामिल किया है। इस योजना के अंतर्गत देश की 10 महिलाओं की सशक्तिकरण पर जोर दिया जाएगा। इसे आगे भी पूरा करने का वादा किया गया हैं। महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ महिला सहायता समूहों को भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं में ब्रेस्ट केंसर, सर्वाइकल कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। सॉर्वजनिक स्थानों पर शौचालय का निर्माण को भी शामिल किया गया है।

कांग्रेस पर बोला हमला

योजना और वादे के अलावा बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में कांग्रेस की पूर्व सरकारों से जुड़े कार्यों की आलोचना की हैं। बीजेपी ने कांग्रेस के साल 2004 से साल 2014 के कार्यकाल का जिक्र किया है। इसमें कहा गया है कि कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में दुनिया में अर्थव्यवस्था के मामले में भारत 11वें स्थान पर था। मगर, 2014 में भाजपा सरकार के केंद्र में आने से बीते 10 वर्षों में भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

नेशनल एजेंसी पॉलिसी

संकल्प पत्र में बीजेपी ने पारदर्शी परीक्षाओं के बारे में जिक्र किया है। पार्टी ने कहा है कि इसके जरिए लाखों को रोजगार प्राप्त हुआ है। अब नेशनल एजुकेशन पॉलिसी से नौकरी के और अधिक अवसर मिलेंगे। साथ ही हर नागरिक को अच्छी शिक्षा भी मिलेगी। युवाओं को मोदी की गारंटी के तहत इनवेंस्टमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप, खेल, हाई वेल्यू सर्विस और पर्यटन के नए अवसर मिलेंगे।

भ्रष्टाचार

बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में भ्रष्टाचार पर एक्शन जारी रखने की वादा किया है। भाजपा सरकार देश से भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई को सख्त रूप से लागू करेगी। इसके अलावा हर क्षेत्र में परफोर्म, रिफॉर्म और ट्रांसफोर्म का मंत्र को प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता को भी लागू किया जाएगा। भाजपा सरकार वन नेशन वन इलेक्शन और कॉमन इलेक्टोरल रोल को भी व्यवस्थित करेगी।

किसान

घोषणा पत्र में बीजेपी ने देश के किसानों पर ध्यान दिया है। संकल्प पत्र में कृषि क्षेत्र में बीज से लेकर बाजार तक किसानों की आय पर ध्यान दिया गया है। पत्र में श्री अन्न को सुपर फूड बनाया जाएगा। जमीन की सुरक्षा के नजरीये से नैनो यूरिया और प्राकृतिक खेती को उपयोग में लिया जाएगा। मछुआरों को नाव का हीमा और सैटेलाइट से समय पर मजबूत करने की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा सी वाड और मोदी की खेती से किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

ई-श्रम योजना

भाजपा ने घोषणा पत्र में देश के श्रमिकों को गिग से जुड़े वादे किए हैं। संकल्प पत्र में गिग वर्कर्स, टैक्सी ड्राइवर, ऑटो ड्राइवर, घरों में काम करने वाले श्रमिक, माइग्रेंट वर्कर, ट्रक ड्राइवर और कुली के लिए ई-श्रम से जोड़कर कल्याणकारी योजनाओं का लाभकारी बनाएगी।

Created On :   14 April 2024 6:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story