G Ram G Bill Passed in Lok Sabha: लोकसभा में 'वीबी जी राम जी' बिल पास, सदन में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा

लोकसभा में वीबी जी राम जी बिल पास, सदन में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा
VB- G Ram G Bill पास हो गया है। इस दौरान विपक्ष ने इस बिल पर जोरदार हंगामा किया और अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। इतना ही नहीं इस बिल की कॉपियां भी फाड़कर सदन में फेंक दी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान आज गुरुवार को सदन से विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल (VB- G Ram G Bill) पास हो गया है। इस दौरान विपक्ष ने इस बिल पर जोरदार हंगामा किया और अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। इतना ही नहीं इस बिल की कॉपियां भी फाड़कर सदन में फेंक दी। वहीं, इससे पहले विपक्ष ने इस बिल को ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमिटी (JPC) के पास भेजने की मांग की। विपक्ष की तरफ से इस मुद्दे कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने उठाया है और कहा कि यह बिल बहुत अहम और व्यापक प्रभाव है, जिस पर विस्तार से विचार करना चाहिए। उन्होंने आरोप भी लगाया कि सरकार इसे पर्याप्त चर्चा के बिना पारित करना चाहती है।

बिल पास होने से पहले क्या-क्या हुआ?

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सदन में जानकारी देते हुए कहा कि इस बिल पर एक दिन पहले हुई बहस के दौरान 98 सांसदों ने अपनी बात रखते हुए समय बढ़ाने की मांग की गई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया था। इसके बाद भी विपक्ष लगातार चर्चा की मांग करता रहा है।

बिल पास होने पर क्या बोले मंत्री?

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह ने वीबी जी राम जी पर लोकसभा में जवाब देते हुए कहा कि इस दौरान विपक्ष ने विरोध में नारेबाजी करता रहा। इतना ही नहीं विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए और कागज फाड़कर फेंक दिए। उन्होंने आगे कहा, "हम किसी से भेदभाव नहीं करते, बापू हमारी प्रेरणा और श्रद्धा हैं। पूरा देश हमारे लिए एक है। देश हमारे लिए केवल जमीन का टुकड़ा नहीं है. हमारे विचार संकीर्ण और संकुचित नहीं है।"

कांग्रेस सांसद ने सदन में कही ये बात

कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल ने स्पीकर को बताया कि इस बिल को किसी स्थायी समिति या संयुक्त संसदीय समिति को भेजा जाना चाहिए। हालांकि, स्पीकर ने यह कहते हुए कांग्रेस सांसद का अनुरोध स्वीकार कर लिया और इस विधेयक पर 14 घंटे से ज्यादा समय तक चर्चा हो चुकी है। इसके तुरंत बाद विपक्ष ने नारेबाजी शुरू करनी शुरू कर दी और केंद्रीय मंत्री ने बहस जारी रखने की मांग की।

Created On :   18 Dec 2025 1:32 PM IST

Tags

Next Story