बंगाल में प्रदर्शन: ममता दीदी का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, फंड्स को लेकर केंद्र सरकार से नाराजगी

ममता दीदी का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, फंड्स को लेकर केंद्र सरकार से नाराजगी
  • ममता बनर्जी का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी
  • केंद्र सरकार के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन
  • फंड्स को लेकर केंद्र सरकार से नाराजगी

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। ममता बनर्जी केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गई हैं। केंद्र सरकार से ममता फंड्स नहीं जारी करने के चलते नाराज हैं। मामले पर विरोध जताने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री राजधानी कोलकाता में शुक्रवार से धरना प्रदर्शन कर रही हैं। शनिवार को भी धरना प्रदर्शन जारी है। दरअसल, केंद्र सरकार विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए फंड रिलीज करती है। ममता का आरोप है कि इन्हीं योजनाओं के तहत बकाया राशि का भुगतान केंद्र सरकार नहीं कर रही है। लोकसभा चुनाव से पहले फंड्स को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का यह तीसरा विरोध प्रदर्शन है।

कोलकाता में धरना प्रदर्शन

ममता बनर्जी ने प्रदेश की राजधानी कोलकाता में मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार दोपहर को करीब एक बजे कोलकाता के रेड रोड एरिया के एक मैदान में धरने की शुरूआत की। ममता बनर्जी के साथ कई और दिग्गज टीएमसी नेता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ममता ने शहर के बीचोंबीच स्थित मैदान में बी आर अंबेदकर के प्रतिमा के सामने धरने की शुरूआत की। प्रशासनिक कार्यों को जारी रखने के लिए मंच के बगल में एक तंबू लगाया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धरना प्रदर्शन में ममता बनर्जी के साथ फिरहाद हाकिम और अरूप विश्वास जैसे अन्य प्रमुख टीएमसी नेता भी शामिल हुए हैं। आपको बता दें कि फंड्स को लेकर इसे टीएमसी का तीसरा प्रदर्शन बताया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस मुख्य रूप से मनरेगा फंड को लेकर केंद्र सरकार से नाराज है।

तीसरी बार प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, यह टीएमसी का केंद्र सरकार के खिलाफ तीसरा प्रदर्शन है। पार्टी इससे पहले भी फंड्स के बकाया भुगतान के लिए विरोध प्रदर्शन कर चुकी है। इससे पहले टीएमसी के राष्टीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने नई-दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। अभिषेक बनर्जी ने जंतर-मंतर पर पार्टी विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और मनरेगा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया था। इसके बाद कोलकाता स्थित राजभवन के बाहर भी पांच दिनों तक धरना प्रदर्शण किया गया था।

Created On :   3 Feb 2024 7:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story