Satara Female Doctor Case: 'जब तक इंसाफ नहीं मिलता चुप नहीं बैठेंगे', सतारा लेडी डॉक्टर सुसाइड मामले पर सीएम फडणवीस ने जताया दुख

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सातारा में महिला डॉक्टर के सुसाइड मामले पर भारी हंगामा मचा हुआ है। डॉक्टर ने आत्महत्या से पहले सीनियर ऑफिसर्स पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसी बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि जब तक हमारी छोटी बहन को इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक चुप नहीं बैठेंगे।
Satara, Maharashtra: On the Satara Woman Doctor Suicide Case, Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, "Sometimes an incident is very unfortunate. The day before yesterday, our younger sister committed suicide here... Her death is very sad. She had even written the reason for… pic.twitter.com/8dyroLnJMo
— ANI (@ANI) October 26, 2025
यह भी पढ़े -कांग्रेस के अभेद किले में एनडीए लगा सकता है सेंध, बिक्रम सीट से पिछली बार के निर्वाचित कांग्रेस विधायक ने थाम लिया था बीजपी का दामन
सीएम ने जताया दुख
सतारा महिला डॉक्टर सुसाइड केस पर महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कभी-कभी कोई घटना बहुत दुखद होती है। परसों हमारी छोटी बहन ने यहां आत्महत्या कर ली। उसकी मौत बहुत दुखद है। उसने अपनी जान लेने का कारण भी अपने हाथों पर लिखा था। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। केस से जुड़े सभी तथ्य सामने आ रहे हैं। जब तक हमारी छोटी बहन को इंसाफ नहीं मिल जाता, हम चुप नहीं बैठेंगे। लेकिन हर मामले में कुछ लोग राजनीति करने की कोशिश करते हैं। बिना किसी वजह के हमारे रंजीत दादा और सचिन पाटिल (स्थानीय MLA) का नाम जोड़ा गया है। महाराष्ट्र के लोग देवा भाऊ को बहुत अच्छे से जानते हैं; अगर इस मामले में ज़रा सा भी शक होता, तो मैं यह प्रोग्राम कैंसिल कर देता। ऐसे मामलों में मैं पार्टी नहीं देखता, मैं इंसान नहीं देखता, न ही मैं राजनीति देखता हूं। यह हमारी छोटी बहन का मामला है। कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़े -मुस्लिम बहुल बिस्फी विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव में बीजेपी को मिली थी ऐतिहासिक जीत, अबकी बार पक्ष-विपक्ष में कड़ा मुकाबला
जानें पूरा मामला
सूत्रों के अनुसार, महिला डॉक्टर कुछ समय से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच में चल रहे विवाद के बीच में फंसी हुई थीं। ऐसा बताया जा रहा है कि, एक मेडिकल जांच से जुड़े मामले में पुलिस अधिकारियों से कहासुनी हुई। इसके बाद ही उनके खिलाफ विभाग की जांच शुरू हुई और आखिर में उन्होंने अपने सुसाइड नोट में पुलिस सब इंस्पेक्टर गोपाल बदने पर चार बार रेप करने का आरोप भी लगाया है और दूसरा नाम मकान मालिक के बेटे प्रशांत बनकर का दिया है। इन दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
Created On :   26 Oct 2025 4:45 PM IST













