Mandi Bus Accident: मंडी के सरकाघाट की खाई में गिरी बस, 5 की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

मंडी के सरकाघाट की खाई में गिरी बस, 5 की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल
  • मंडी के सरकाघाट में गिरी बस
  • बस में सवार यात्रियों की हालत गंभीर
  • 5 लोगों की मौत तो 20 से ज्यादा लोग घायल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बड़ा बस हादसा हुआ है। मंडी के सरकाघाट उपमंडल के मसेरन क्षेत्र में सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस ने नियंत्रण खो दिया था और खाई में गिर गई थी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और राहत कर्ता तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। हादसे में बताया गया है कि, 5 लोगों की मौत हो गई है और 20 से भी ज्यादा लोग घायल हैं। जिनको तुरंत की अस्पताल में भेजा गया था। कई घायलों की हालत बहुत ही ज्यादा गंभीर है। मृतकों ने में चार महिलाएं बताई जा रही हैं और दो पुरुष शामिल हैं।

उपमुख्यमंत्री भी दुर्घटनास्थान पर पहुंचे

हादसे की जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस प्रशासन के बाद उपमुख्यमंत्री और परिवहन मुकेश अग्निहोत्री भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उपमुख्यमंत्री ने घायलों का हाल जाना और दुर्घटना के कारणों की भी अधिकारियों से जानकारी ली है।

एचआरटीसी बस सरकाघाट से जा रही थी जमनी

एचआरसीटी बस सरकाघाट से जमनी जा रही थी। बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। सुबह नौ बजे मसेरन के तांगरा मोड़ के पास ये हादसा हुआ है। कार को पास देते हुए बस सड़क से थोड़ा बाहर निकल गई और डंगा बैठ गया। इसके बाद बस सीधे 50 फीट गहरी खाई में जाकर गिर पड़ी।

एम्स वा आईजीएमसी भेजे गए घायल

घायलों को सिविल हॉस्पिटल सरकाघाट से मेडिकल कॉलेज नेरचौक मंडी और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के लिए रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, घायलों में मंडी के साथ-साथ हमीरपुर के लोग भी शामिल हैं। घायल बस चालक को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। साथ ही जो गंभीर तौर पर घायल हैं उनको एम्स बिलासपुर या आईजीएमसी शिमला में रेफर कर दिया गया है।

Created On :   24 July 2025 12:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story