मौसम अपडेट: देश के 15 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी, अन्य राज्यों में हीटवेव की चेतावनी, पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना, जानें मौसम का हाल

- देश के 14 राज्यों में बारिश का सिलसिला हुआ जारी
- अन्य राज्यों में हीटवेव का अलर्ट हुआ जारी
- पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी है तो कुछ में हीटवेव का सिलसिला देखने को मिल रहा है। कहीं पर लोग भारी बारिश से परेशान हैं तो कहीं पर तीखी धूप के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग की तरफ से सोमवार को एमपी-झारखंड के साथ करीब 14 राज्यों में गरज, चमक और आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राजस्थान में धूलभरी आंधी के साथ हीटवेव की चेतावनी दी गई है।
मानसून का क्या रहने वाला है हाल?
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान निकोबार आईलैंड के मेन भागों में आगे बढ़ा है। इसलिए आने वाले दो चार दिनों में मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति बन रही है।
कैसा रहने वाला है मौसम का हाल?
आने वाले दो चार दिनों के मौसम का हाल बताएं तो, देश के कई राज्यों में गरज, चमक और आंधी के साथ तेज बारिश के आसार हैं। उनमें मेघालय, असम, कर्नाटक, बिहार, केरल, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब शामिल हैं।
पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट जारी
इसके अलावा, छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड, एमपी, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश की संभावना है। वहीं, राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी दी गई है।
Created On :   19 May 2025 10:48 AM IST