मौसम अपडेट: गुजरात-महाराष्ट्र में बाढ़ के आसार, देश के अन्य हिस्सों में भारी बारिश की संभावना, जानें कैसा रहने वाला है देश के मौसम का हाल

- देश के मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है नजर
- देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार
- जानें अपने शहर के मौसम का हाल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में मानसून एक्टिव हो रहा है। इसके चलते ही देश में बारिश का सिलसिला जारी है। गुजरात और महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे से तेज बारिश देखने को मिल रही है। इस वजह से ही यहां पर बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग की तरफ से 20 जून से 25 जून के बीच में देश के आधे से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देश की राजधानी में भी बारिश का सिलसिला जारी है।
दिल्ली में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 22 जून तक दिल्ली, हरियाणा के साथ-साथ पंजाब के कई हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। इस दौरान हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर के अलावा अन्य जगहों पर बारिश की संभावना है।
किन राज्यों में आज होगी बारिश?
आज के मौसम के बारे में जानें तो, आज गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। उसमें गुजरात, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और अंडमान व निकोबार के अलावा अन्य जगहें शामिल हैं। वहीं, 21 जून को मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है, साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
पहाड़ी राज्यों में बारिश के आसार
पहाड़ी राज्यों के बारे में जानें तो, 20 से 25 जून के अंदर पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश की एक्टिविटीज एक्टिव हो रही हैं। वहीं, कोंकण, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी भारी बारिश की संभावना है।
उत्तर भारत में कब होगी बारिश?
मौसम विभाग के मुताबिक, 20 से 25 जून के बीच उत्तर भारत में भी तेज बारिश देखने को मिलेगी। उसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान के अलावा अन्य जगहें शामिल हैं। बारिश के चलते देश के तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिल रही है।
गुजरात-महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हाल
तेज बारिश के चलते गुजरात और महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। पुणे के प्रसिद्ध गणपति मंदिर के परिसर में पानी भरा हुआ है। वहीं, गुजरात के वलसाड जिले में खरेरा नदी उफान मार रही है। इन सबको देखकर ही एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव के कामों में लगी हुई है।
Created On :   20 Jun 2025 12:14 PM IST