दिल्ली दौरा और द्विपक्षीय संबंंधों पर चर्चा: पीएम मोदी और भारत की यात्रा पर आए नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने के बीच हुई मुलाकात

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की यात्रा पर आए नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने के बीच मुलाकात हुई। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साधा कर दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैं एक साझा और समृद्ध भविष्य के लिए मिलकर काम करने की उनकी इच्छा का स्वागत करता हूँ और पूरी तरह से इसका समर्थन करता हूँ। हमारी 'नेबरहुड फर्स्ट' (पड़ोसी पहले) नीति के तहत नेपाल एक प्राथमिकता वाला साझेदार है, और हम नई सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं, ताकि हमारे दोनों देशों के बीच के विशेष और बहुआयामी संबंधों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सके।
यह भी पढ़े -भाजपा मुख्यालय पहुंचे नेपाल के सत्तारूढ़ दल के प्रमुख रबी लामिछाने, नितिन नवीन ने किया स्वागत
आपको बता दें बीते दिन मंगलवार को भारत यात्रा पर आए नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आर एस पी के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच इस दौरान दोनों देशों के बीच विशेष संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के लिए मिलकर काम करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है। उनके साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी था। इस चर्चा के बाद होम मिनिस्टर ऑफिस की ओर से साझा की गई पोस्ट में कहा गया कि केन्द्रीय गृह मंत्री ने चुनावों में RSP की जीत पर लामिछाने को बधाई दी और नई सरकार की सफलता के लिए भारत की ओर से शुभकामनाएं व्यक्त कीं। दोनों पक्षों ने भारत और नेपाल के बीच विशेष संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के लिए मिलकर काम करने का अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।
Created On :   3 Jun 2026 3:34 PM IST




