मुंबई रेलवे: सहकर्मी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पुहंचे मोटरमैन, 88 लोकल सहित 147 ट्रेनों की सेवाएं हुईं रद्द

सहकर्मी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पुहंचे मोटरमैन, 88 लोकल सहित 147 ट्रेनों की सेवाएं हुईं रद्द
  • सहकर्मी के अंतिम संस्कार में पहुंचे मोटरमैन
  • 88 लोकल सहित 147 ट्रेनों की सेवाएं रद्द
  • शनिवार शाम को मुंबई में हुई यह घटना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों ठंड में कोहरे की वजह से देश भर में आए दिन कई ट्रेनें रद्द हो रही हैं। हालांकि, मौसम और इससे संबंधित अलग-अलग तरह की वजहों से ट्रेनों का रद्द होना या शेड्यूल में बदलाव होना आम बात है। लेकिन देश की फाइनेंशियल राजधानी मुंबई से एक बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 88 लोकल ट्रेनों सहित 147 ट्रेनों को रद्द करना पड़ गया। इसके पीछे की वजह से रेलवे कर्मचारियों का अपने सहकर्मी के अंतिम संस्कार में शामिल के लिए श्मशान घाट चले जाना है।

अंतिम संस्कार में शामिल होने चले गए कर्मचारी

दरअसल, शनिवार शाम को मुंबई की भायखला और सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन के बीच सेंट्रल और हार्बर लाइन पर उपनगरीय ट्रेन सेवाओं में देरी होने लगी। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेनों की सर्विस में हो रही देरी के बारे में जब पता लगाया गया तब इसके पीछे की वजह जानकार सभी हैरान रह गए। क्योंकि कई कर्मचारी (मोटरमैन) अपने साथ काम करने वाले कर्मचारी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान घाट गए हुए हैं। इसकी वजह से लोकल ट्रेनों सहित सैकड़ों ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित हुईं।

रेलवे अधिकारी ने दी मामले की पूरी जानकारी

मुंबई में हुए इस हैरान कर देने वाले मामले को लेकर एक अधिकारी ने बताया, "सेवाओं में देरी हुई क्योंकि कई मोटरमैन कल्याण में अपने सहयोगी मुरलीधर शर्मा के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। जिनकी शुक्रवार को पटरी पार करते समय बायकुला और सैंडहर्स्ट रोड स्टेशनों के बीच मौत हो गई थी।" जबकि एक अन्य रेलवे अधिकारी ने बताया कि अंतिम संस्कार में जाने की वजह से बड़ी संख्या में मोटरमैन ट्रेन चलाने के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसके चलते 88 लोकल ट्रेन सेवाओं सहित लगभग 147 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। हालांकि, अब हालात धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।

Created On :   11 Feb 2024 6:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story