मुंबई लोकल ट्रेन में महिलाओं को मिली यात्रा की इजाजत

Women got permission to travel in local train
मुंबई लोकल ट्रेन में महिलाओं को मिली यात्रा की इजाजत
मुंबई लोकल ट्रेन में महिलाओं को मिली यात्रा की इजाजत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कम भीड़भाड़ वाले समय पर सामान्य महिलाओं को लोकल ट्रेनों में सफर की इजाजत मिल गई है। मंगलवार को केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल ने ट्वीट कर इसका ऐलान किया। इसके साथ ही रेलवे और राज्य सरकार के बीच इस मुद्दे पर चल रही खींचतान भी खत्म हो गई। गोयल ने अपने ट्वीट में लिखा कि मुझे यह ऐलान करने में बेहद खुशी हो रही है कि बुधवार से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक और शाम सात बजे से दिन की आखिरी लोकल तक सामान्य महिलाओं को लोकल ट्रेन में सफर की इजाजत दी जा रही है। राज्य सरकार की ओर से हमें मंगलवार को पत्र मिला जिसके आधार पर यह इजाजत दी जा रही है। राज्य सरकार नवरात्रि के पहले दिन से ही महिलाओं को कम भीड़भाड़ वाले समय में लोकल ट्रेन में यात्रा की इजाजत देना चाहती थी।

16 अक्टूबर को रेलवे को खत लिखकर इसकी मांग की गई थी, लेकिन रेलवे ने जवाब में यात्रा करने वाली महिलाओ की अनुमानित संख्या और यात्रा के लिए जरूरी दिशा निर्देश से जुड़ी जानकारी मांगी थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने मंगलवार को एक बार फिर अपनी मांग से जुड़ा पत्र रेलवे बोर्ड को भेजा जिसे रेलवे ने स्वीकार कर लिया। इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने आरोप लगाया था कि रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया गया था लेकिन भाजपा के दबाव में रेलवे अधिकारी महिलाओं को यात्रा की इजाजत नहीं दे रहे हैं।  

 

Created On :   20 Oct 2020 2:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story