मौसम अपडेट: नौतपा के बीच एमपी में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी, जानें मौसम विभाग का नया अपडेट

नौतपा के बीच एमपी में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी, जानें मौसम विभाग का नया अपडेट
  • एमपी के मौसम में आ रहा है बदलाव
  • गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट जारी
  • मौसम विभाग ने दी मौसम के बारे में खास जानकारी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश के अलग-अलग जगहों पर सक्रीय मौसम प्रणालियों के एक्टिव होने के चलते मध्य प्रदेश का मौसम लगातार बदला हुआ नजर आ रहा है। एमपी में नौतपा के छठवें दिन भी 36 जिलों में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उस समय आंधी की स्पीड 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक देखने को मिल सकती है।

बता दें, केरल के साथ-साथ कई राज्यों में तय समय से पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी है। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि एमपी में भी मानसून दूसरे हफ्ते तक दस्तक दे देगा। इस बार प्रदेश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में प्री मानसून की गतिविधियां एक्टिव हैं, जिसके चलते बादल, बारिश और आंधी की स्थिति बनी हुई है।

मौसम प्रणालियां एक्टिव

पश्चिम बंगाल और उससे सटे हुए बांग्लादेश पर अवदाब का क्षेत्र और पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बने हुए हैं। एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से होकर पश्चिम बंगाल तक फैली है। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के क्षेत्र और अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, ऐसे में उम्मीद है कि मानसून जून के दूसरे सप्ताह में एंट्री ले लेगा।

आज कैसा रहने वाला है मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी देखने को मिलेगी। उसमें नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, उमरिया, कटनी और मैहर शामिल हैं।

Created On :   30 May 2025 2:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story