मौसम अपडेट: एमपी में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, 4 डिग्री तक तापमान में आई गिरावट, आज भी गरज, चमक और आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

एमपी में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, 4 डिग्री तक तापमान में आई गिरावट, आज भी गरज, चमक और आंधी के साथ बारिश का अलर्ट
  • एमपी के मौसम में लगातार बारिश का सिलसिला जारी
  • तापमान में दर्ज की जा रही है गिरावट
  • आंधी, गरज और चमक के साथ भारी बारिश के आसार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। बीते दिन प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया था। मौमस विभाग की तरफ से आज भी प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर, रतलाम के साथ 27 दिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है। दमोह में करीब सवा इंच पानी गिरा है। मानसून के एंट्री लेने से पहले जून की शुरुआत में प्रदेश में तेज गर्मी पड़ती है लेकिन इस बार बारिश के चलते गर्मी का असर कम हो गया है। प्रदेश के कई जिलों का पारा 40 डिग्री से नीचे का ही रहा है। अभी बारिश का सिलसिला जारी है और ऐसा ही आने वाले चार पांच दिनों तक देखने को मिलेगा।

कहां पर बारिश का अलर्ट?

मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, अशोकनगर, विदिशा, सागर, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, सिवनी, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, मंदसौर और नीमच के अलावा अन्य जिले शामिल हैं। इसके साथ ही जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं देखने को मिल सकती हैं।

कैसा है प्रदेश का तापमान?

प्रदेश के तापमान के बारे में जानें तो, बारिश के चलते तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई है। भोपाल की राजधानी की बात करें तो, यहां का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं, इंदौर में 32.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 36.4 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 35.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी के तापमान के बारे में जानें तो, यहां पर 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा मानसून की एंट्री के बारे में जानें तो, आसार हैं कि 10 जून के बाद ही मानसून प्रदेश में दस्तक दे देगा।

Created On :   5 Jun 2025 12:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story