मौसम अपडेट: एमपी में दिखेंगे दो तरह के मौसम, आंधी-बारिश के साथ लू चलने के आसार, जानें आज के मौसम के हाल

- एपमी में आज दो तरह का दिखेगा मौसम
- कुछ जगहों पर बारिश तो कुछ जगहों पर लू की संभावना
- 20 मई तक ऐसा ही रह सकता है मौसम
डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश के मौसम में भी बदलाव नजर आ रहे हैं। प्रदेश के कुछ जिलों में गरज, चमक और आंधी के साथ बारिश देखने को मिल सकती है, वहीं कुछ जिलों लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के तापमान के बारे में जानें तो, 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान देखा जा रहा है। प्रदेश की राजधानी के बारे में जानें तो, शनिवार को बारिश के आसार हैं। इसके अलावा उज्जैन, इंदौर संभाग के साथ करीब 39 शहरों में तेज आंधी और बारिश देखने को मिलेगी।
किन जिलों में अलर्ट जारी?
मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ शहरों में शनिवार को 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। उसमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम और झाबुआ के अलावा अन्य शहर शामिल हैं।
गर्मी का सिलसिला रहेगा जारी
बीते दिन के तापमान के बारे में जानें तो, दिन का तापमान फिर से 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। वहीं, छतरपुर जिले का खजुराहो 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म दर्ज किया गया है। वहीं, ग्वालियर और नौगांव में भी 45 डिग्री दर्ज किया गया। इस सीजन में पहली बार इतना ज्यादा तापमान दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा, सतना में 44.1 डिग्री, गुना, शिवपुरी-टीकमगढ़ में 44 डिग्री, रीवा में 43.6 डिग्री, सीधी में 42.4 डिग्री, दमोह में 41.5 डिग्री, उमरिया में 40.5 डिग्री, सागर में 40.2 डिग्री और रायसेन में 40 डिग्री रहा। पांच बड़े शहरों में ग्वालियर के बाद जबलपुर सबसे गर्म दर्ज किया गया है। यहां तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 38.4 डिग्री, इंदौर में 36.9 डिग्री और उज्जैन में 39 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को डिंडौरी, सिवनी, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, मंडला, अनूपपुर, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, बैतूल, धार, खरगोन समेत कई जिलों में बदला हुआ मौसम देखने को मिला है।
Created On :   17 May 2025 10:09 AM IST