मौसम अपडेट: भोपाल-इंदौर से लेकर एमपी की अन्य जगहों तक बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी भारी राहत, जानें कैसा रहने वाला है आगे का मौसम

- एमपी के मौसम में गर्मी से मिलेगी राहत
- आने वाले दिनों में ऐसा ही रह सकता है मौसम
- मौसम अपडेट ने दी जानकारी
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते कई दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। साथ ही बदले हुए मौसम के बीच ओले भी गिर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और एक और टर्फ सक्रीय हो रहा है। जिस वजह से ही प्रदेश का मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। प्रदेश में गरज, चमक और आंधी के साथ-साथ बारिश देखने को मिल रही है। गुरुवार को भी प्रदेश का ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा। इंदौर, जबलपुर, दतिया, भिंड, मुरैना जैसी कई सारी जगहों पर आंधी के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।
तापमान में दर्ज हुई गिरावट
प्रदेश के तापमान के बारे में जानें तो, बुधवार को मौसम काफी ज्यादा बदला हुआ नजर आ रहा था। कई सारे जिलों में बारिश के साथ आंधी देखने को मिली थी। तापमान में भी भारी गिरावट देखी गई थी। प्रदेश के तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। इंदौर बीते कल पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडा रहा था। पचमढ़ी में तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस था और इंदौर का तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस था। प्रदेश के हर शहर का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा नहीं पहुंचा था।
क्यों आया मौसम में बदलाव?
मौसम विभाग की मानें तो, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते प्रदेश का तापमान और मौसम बदला है। गुरुवार को कई सारे जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ऐसा ही मौसम अभी आने वाले दो चार दिनों तक ऐसा ही रहने वाला है।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
आने वाले दो चार दिनों में प्रदेश के श्योपुर, नीमच, दतिया, भिंड, मुरैना, रतलाम, इंदौर, देवास, शाजापुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी के अलावा कई अन्य जिले शामिल हैं जहां पर बारिश देखने को मिलेगी।
Created On :   8 May 2025 12:14 PM IST