महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत: मुंबई-बारामती चार्टर प्लेन के बारामती में क्रैश लैंड होने की जांच करने के लिए टीम दिल्ली से हुई रवाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने बताया कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो क्रैश लैंडिंग की जांच करने और छानबीन शुरू करने के लिए दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गया है, मुंबई-बारामती चार्टर प्लेन के बारामती में क्रैश लैंड होने से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 6 लोगों की विमान दुर्घटना में मौत, डीजीसीए ने पुष्टि की
पुणे ग्रामीण SP संदीप सिंह गिल ने बताया 8.45 बजे के आस-पास लैंडिंग से तुरंत पहले ये विमान क्रैश हुआ है। उसमें पांच लोग थे और इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। उनके शव मेडिकल कॉलेज में हैं, घटनास्थल पर एक एक्सपर्ट टीम है जो जांच कर रही है। एक्सपर्ट टीम अपनी जांच कर रही है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा आज सुबह इस दुखद घटना का पता चला , हमारे साथ काम करने वाले साथी जो करीब 20 साल तक हमारे साथ रहे। जब मैं मुख्यमंत्री था तो मेरे मंत्री परिषद में भी उन्होंने काम किया था। वे बहुत ही सज्जन, स्वभावशील और सबकी मदद करने वाले कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। महाराष्ट्र के राजनीतिक जीवन में उन्होंने अपना खुद का नाम बनाया, जो भी काम उन्हें दिया जाता था वो दिल से करते थे, सोच समझकर करते थे और पूरी गहराई से उस काम को देखते थे। विशेषत: गरीबों, किसानों व कॉर्पोरेटिव में उन्होंने जो काम किया उसे नहीं भुलाया जा सकता, आज यह बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई लंबे समय तक नहीं होगी। मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "यह बहुत दुखद घटना है। मैं अपनी ओर से शोक प्रकट करता हूं और श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
यह भी पढ़े -डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, हादसे में 5 ने गंवाई जान, महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा हादसा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा,मैं कभी-कभी सोचता हूं कि अच्छे लोग क्यों चले जाते हैं? जो संघर्ष करते हैं, जिनकी अपनी ताकत होती है, जिनकी अपनी आवाज होती है। जो अपने दम पर समाज को दिशा देते हैं या उसका निर्माण करते हैं अब ये संजोग है या साजिश मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा लेकिन कोरी जांच होनी चाहिए कि विमान दुर्घटना कैसे हुई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी जांच की मांग की है। सीएम ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच करने की मांग की है।
Created On :   28 Jan 2026 2:26 PM IST












