Mumbai Monorail Stuck: मुंबई के एलिवेटिड ट्रैक पर अचानक मोनो रेल के रुकने से हड़कंप, 500 से ज्यादा फंसे यात्रियों को सफलतापूर्व किया रेस्क्यू

मुंबई के एलिवेटिड ट्रैक पर अचानक मोनो रेल के रुकने से हड़कंप, 500 से ज्यादा फंसे यात्रियों को सफलतापूर्व किया रेस्क्यू
  • मुंबई के एलिवेडिटड ट्रैक पर अचानक रुकी दो मोनो रेल
  • मोनो रेल में सवार यात्रियों के बीच मचा हड़कंप
  • 500 से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में मंगलवार को भारी बारिश के बीच एलिवेटेड ट्रैक पर दो मोनोरेल ट्रेन फंस गई। इस दौरान दोनों ट्रेन में सवार 500 से ज्यादा यात्री को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया गया। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के फंसने के कई यात्रियों के दम घुटने के शिकायत सामने आई है।

मुंबई के मोनोरेल के रुकने से फंसे 500 से ज्यादा यात्री

इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि एलिवेटेड ट्रैक पर फंसी दो ट्रेनों से यात्रियों को रेस्क्यू करने का अभियान 4 घंटे तक चला। उन्होंने बताया कि पॉवर सप्लाई कट होने के चलते ट्रेन बीच में रुक गई थी। इसके बाद ट्रेन में यात्रियों की संख्या ज्यादा होने से कई लोगों का दम घुटने लगा था। अधिकारियों ने आगे बताया कि भारी बारिश के कारण स्थानीय ट्रेन परिचालन सेवाएं स्थगित कर दिए जाने के बाद से इन दोनों मोनोरेल ट्रेन में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे।

अधिकारियों के अनुसार, मुंबई के मैसूर कॉलोनी और भक्ति पार्क के बीच एक मोनोरेल ट्रेन फंस गई। इस ट्रेन में 400 से ज़्यादा यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित रूप से बाहर निकालने के लिए क्रेन की सहायता ली गई। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य मोनोरेल ट्रेन से 100 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद यात्रियों को वडाला स्टेशन पर वापस लाया गया।

1 घंटे तक चला यात्रियों को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन

बता दें, मैसूर कॉलोनी और भक्ति पार्क के बीच स्टेशन में मंगलवार शाम लगभग 6.15 बजे मोनोरेल ट्रेन के फंसने से हड़कंप मच गया था। इस दौरान ट्रेन में बिजली और एसी सिस्टम कट ऑफ होने से 15 यात्रियों के दम घुटने की शिकायत सामने आई थी। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 14 लोगों का मौके पर ही उपचार किया गया। वहीं, एक लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।

इस घटना के बारे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जाएगी। उन्होंने आगे लिखा कि कुछ तकनीकी कारणों से एक मोनोरेल चेंबूर और भक्ति पार्क के बीच फंस गई है. एमएमआरडीए (मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण), अग्निशमन विभाग और नगर निकाय समेत सभी एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। सभी यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

वहीं, दूसरी ओर घटना के बारे में यात्रियों ने बताया कि शाम लगभग 6.15 बजे ट्रेन रूकी। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने में एक घंटा लग गया। मुंबई मोनोरेल ने एक शुरुआती प्रेस बयान में कहा कि ट्रेन में बिजली आपूर्ति में मामूली समस्या आ गई थी।

Created On :   20 Aug 2025 1:21 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story