Muzaffarpur Rape Case: जोरदार नारेबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के घर का घेराव, पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, सरकार को घेरा

- बिहार में कांग्रेस का प्रोटेस्ट
- कार्यकर्ताओं ने सरकार को घेरा
- नाबालिग के बलात्कार से जुड़ा है मामला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग का बलात्कार और फिर मौत के मामले में विपक्ष सरकार को लगातार घेर रहा है। बुधवार (4 जून) को बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के घर का घेराव किया भी किया। प्रदर्शनकारियों ने पांडेय के इस्तीफे की मांग कर पोस्टर पर कालिख पोती और नेम प्लेट पर गोबर फेंका।
हाथ में बैनर और जोरदार नारेबाजी
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। उनके हाथों में बैनर थे और सभी सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। बैनर पर लिखा था- 'मंगल पांडे नहीं ये हैं कलंक पांडे', 'संविधान रहेगा देश रहेगा'।
भीड़ को नियंत्रित करने में लगी पुलिस
गुस्साई भीड़ को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जुटी रही। काफी धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।
राज्यपाल से कंग्रेस नेताओं की मुलाकात
आपको बता दें, आज ही कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद से मिले। सभी ने इसी मामले पर चर्चा की। वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव कल यानि मंगलवार (3 जून) को पीड़िता के घर पहुंचे थे। मुजफ्फरपुर कथित बलात्कार मामले पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार में एक भी ऐसा जिला नहीं है जहां इस तरह की (बलात्कार की) घटनाएं नहीं हो रही हैं। बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बेगुनाहों को जेलों में पुलिस द्वारा पीटा जा रहा है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को सिर्फ सत्ता की परवाह है। बिहार के मुख्यमंत्री को बिहार की जनता की कोई परवाह नहीं है। राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं।
Created On :   4 Jun 2025 4:29 PM IST