India Shines On The World stage: वेनिस आर्ट बिएनाले में भारत को मिला बेस्ट नेशनल पैवेलियन अवॉर्ड, दुनिया भर के दर्शकों ने दिया सबसे खास सम्मान

वेनिस आर्ट बिएनाले में भारत को मिला बेस्ट नेशनल पैवेलियन अवॉर्ड, दुनिया भर के दर्शकों ने दिया सबसे खास सम्मान
इटली के वेनिस में आयोजित 61वीं अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी 'ला बिएनाले डि वेनेजिया 2026' (बिएनाले आर्ट 2026) में भारत को 'बेस्ट नेशनल पैवेलियन–विजिटर्स लायन' (Best National Pavilion – Visitors’ Lion) अवॉर्ड मिला है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय कला और संस्कृति ने एक बार फिर दुनिया में देश का मान बढ़ाया है। इटली के वेनिस में आयोजित 61वीं अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी 'ला बिएनाले डि वेनेजिया 2026' (बिएनाले आर्ट 2026) में भारत को 'बेस्ट नेशनल पैवेलियन–विजिटर्स लायन' (Best National Pavilion – Visitors’ Lion) अवॉर्ड मिला है। यह सम्मान दुनिया भर से आए दर्शकों ने भारत के पैवेलियन को सबसे पसंदीदा चुनकर दिया। इस दौरान करीब 4.5 लाख लोगों ने इंडिया पैवेलियन का दौरा किया, जिससे यह इस आयोजन के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले राष्ट्रीय पैवेलियनों में से एक बन गया। इस उपलब्धि को भारतीय कलाकारों की प्रतिभा और देश की समृद्ध संस्कृति की बड़ी पहचान माना जा रहा है।

ईशा अंबानी बोलीं- मां का सपना हुआ पूरा

इस उपलब्धि पर ईशा अंबानी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वेनिस बिएनाले में भारत को यह सम्मान मिलना गर्व की बात है। ईशा ने बताया कि उनकी मां नीता एम. अंबानी का सपना था कि भारत की बेहतरीन कला को दुनिया के सामने लाया जाए। उनका मानना था कि वेनिस बिएनाले जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की मौजूदगी होनी चाहिए।

नीता अंबानी ने इस सोच को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए। उनकी कोशिशों से भारत की इस प्रतिष्ठित कला प्रदर्शनी में वापसी संभव हुई। ईशा ने कहा कि इस सम्मान का श्रेय देश के कलाकारों और उन सभी लोगों को जाता है, जिन्होंने मिलकर इंडिया पैवेलियन तैयार किया।

5 भारतीय कलाकारों की कलाकृतियों ने बटोरी तारीफ

भारत के नेशनल पैवेलियन में 5 भारतीय कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। इनमें अलवर बालसुब्रमण्यम, रंजनी शेट्टार, सुमाक्षी सिंह, स्कारमा सोनम ताशी, आसिम वकीफ शामिल हैं। इन कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों के जरिए भारतीय कला, संस्कृति और रचनात्मकता को दुनिया के सामने पेश किया। उनकी कलाकृतियों ने अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का ध्यान खींचा।

इन संस्थाओं ने मिलकर तैयार किया इंडिया पैवेलियन

भारत के नेशनल पैवेलियन को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर और सेरेन्डिपिटी आर्ट्स फाउंडेशन के सहयोग से प्रस्तुत किया। इस पैवेलियन का क्यूरेशन डॉ. अमीन जाफर ने किया। इसमें भारतीय कला की विविधता और देश की सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया। भारत को मिला यह सम्मान देश के कलाकारों और कला जगत से जुड़े लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय कला और संस्कृति की पहचान को नई मजबूती मिली है।


Created On :  

Tags

Next Story