शरद पवार की हेल्थ पर बड़ा अपडेट: विधायक रोहित पवार ने अस्पताल में की मुलाकात, बताया ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से कब डिस्चार्ज होंगे शरद पवार?

विधायक रोहित पवार ने अस्पताल में की मुलाकात, बताया ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से कब डिस्चार्ज होंगे शरद पवार?
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) के चीफ शरद पवार की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उन्हें एक-दो दिन में मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) के चीफ शरद पवार की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उन्हें एक-दो दिन में मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इसके बाद शरद पवार से मुलाकात करने के बाद विधायक रोहित पवार ने उनकी सेहत को लेकर बयान जारी किया है।

रोहित पवार ने हेल्थ पर दिया अपडेट

शरद पवार से रोहित पवार ने शुक्रवार को अस्पताल में मुलाकात की। इस दौरान उनकी पत्नी प्रतिभा पवार भी मौजूद थीं। मुलाकात के दौरान रोहित ने उनकी तबीयत को लेकर पूछा तो उन्होंने बताया कि तबीयत अब ठीक है। इसके बाद रोहित पवार ने एक बयान जारी किया कि उन्हें अस्पताल से अगले एक-दो दिन में छुट्टी मिल सकती है। उन्होंने आगे बताया कि इस मुलाकात के दौरान शरद पवार ने उनसे सबसे पहले महाराष्ट्र में सूखे के हालात की जानकारी ली। इसी मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच काफी समय तक बातचीत भी हुई।

किसानों और मजदूरों की चिंता

रोहित पवार का कहना है कि शरद पवार की तबीयत खराब होने के बाद भी उन्हें प्रदेश के किसानों और खेत मजदूरों की चिंता है। इससे पता चलता है कि एक सीनियर लीडर किस तरह से लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देता है। इस दौरान सांसद सुप्रिया सुले भी अस्पताल में मौजूद थीं। उन्होंने परिवार से बातचीत की।

मीडिया से बातचीत करते हुए रोहित पवार ने राजनीतिक चर्चाओं को लेकर बताया कि इसमें सिर्फ बॉडी लैंग्वेज, अंदाज और लोगों के बीच चलने वाली चर्चाओं के आधार पर नीतियां तय नहीं होती हैं। ऐसे में केवल चर्चाओं पर बार-बार बात करना कितना सही है, इस मामले पर विचार करना चाहिए।

परिसीमन विधेयक पर क्या कहा?

परिसीमन विधेयक पर रोहित पवार ने अपनी बात रखते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सभी राज्यों में 50 फीसदी तक लोकसभा सीटें बढ़ाने का फैसला होने की जानकारी मिली है। लेकिन अभी तक उनकी तरफ से विधेयक का मसौदा नहीं आया है। उन्होंने आगे बताया कि इसके सामने आने के बाद उनकी पार्टी के नेता और सांसद इस पर बातचीत करेंगे। इसके बाद ही किसी फैसले पर पहुंच सकेंगे।

Created On :  

Tags

Next Story