Delimitation Bill: कपिल सिब्बल ने परिसीमन बिल को लेकर विपक्ष को चेताया, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कपिल सिब्बल ने परिसीमन बिल को लेकर विपक्ष को चेताया, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
परिसीमन विधेयक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। परिसीमन विधेयक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विपक्ष की सभी पार्टियों को चेताया कि अगर परिसीमन बिल और 131वां संविधान संशोधन पारित होता है, तो इससे खतरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि अगर 30 नवंबर को यह बिल पास होता है, तो देश में लोकतंत्र का जो कुछ हिस्सा बचा हुआ है, वह पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

BJP पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की सत्तारूढ़ बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका मानना है कि देश में जब से केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सत्ता आई है, उसी समय से यह तय हो गया कि संवैधानिक ढांचे को समाप्त करना है। उन्होंने आगे बताया कि इसकी शुरुआत 2014 से हो गई है और 2026 तक आते-आते लोकतंत्र के जितने भी हिस्से बचे हुए हैं, उन पर खतरा मंडरा रहा है।

शासन व्यवस्था पर की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया, "हम आज इस मोड़ पर खड़े हैं। 30 नवंबर को जब यह संविधान संशोधन बिल पारित होगा, तब हम संवैधानिक लोकतंत्र के लिए एक विनाशकारी मोड़ पर होंगे। आगे चलकर इस संविधान में और संशोधन किए जाएंगे और लंबे समय के लिए इसे एक ऐसी निरंकुश शासन व्यवस्था में बदल दिया जाएगा, जहां कार्यपालिका अपनी मनमर्जी से फैसले लेगी।"

उनका आगे कहना है, "संसद अगर अस्तित्व में भी रही, तो उसकी भूमिका पूरी तरह खत्म कर दी जाएगी। अदालतों में होने वाली नियुक्तियां भी सरकार की पसंद के मुताबिक होंगी। यह मेरा अनुमान है। इस बात को समझ लीजिए।"

'वोट चोरी' के मामले पर क्या कहा?

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने बीजेपी पर विधानसभा चुनावों में धांधली और वोटर लिस्ट को लेकर आरोप लगाते हुए कहा, "मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि BJP की एक योजना थी, जिसे वह लागू करना चाहती थी। योजना यह थी कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उसे यह समझ आ गया था कि बीजेपी ने जनता का विश्वास खो दिया है। इसके बाद उसने ज्ञानेश कुमार (CEC) की मदद से वोटर लिस्टों में हेरफेर करना शुरू किया और हाल में जिन राज्यों में चुनाव हुए, वहां अपनी चुनावी जीत सुनिश्चित की।"

उन्होंने आगे बताया, "इस लिस्ट में महाराष्ट्र, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, बिहार और कुछ अन्य राज्य शामिल हैं, जहां ऐसा किया गया। ऐसा नहीं है कि BJP ने पहले वोटर लिस्ट में हेरफेर नहीं किया था, लेकिन अब उसने यह काम संस्थागत तरीके से किया।"

Created On :  

Tags

Next Story