NEET UG Paper Leak: नीट पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, PM मोदी और BJP पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप

नीट पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, PM मोदी और BJP पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप
नीट परीक्षा 2026 के रद्द होने पर सियासत भड़क गई है। इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार को नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आड़े हाथों लिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट परीक्षा 2026 के रद्द होने पर सियासत भड़क गई है। इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार को नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा 22 लाख से ज्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को 'भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था' ने कुचल दिया। इतना ही नहीं, बल्कि राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार ने छात्रों का भविष्य को जोखिम में डाल दिया है।

नीट परीक्षा रद्द होने पर भड़के राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि किसी पिता ने बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लिया, किसी मां ने गहने बेचे, जबकि लाखों छात्रों ने रात-रात भर जागकर तैयारी की। लेकिन बदले में उन्हें पेपर लीक और अव्यवस्था मिली। राहुल गांधी ने इसे प्रशासनिक नाकामी ही नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ 'अपराध' करार दिया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सजा भुगतते हैं। उनके मुताबिक, शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही गड़बड़ियां छात्रों का भरोसा तोड़ रही हैं।

पीएम मोदी और बीजेपी को घेरा

राहुल गांधी ने कहा कि परीक्षा रद्द होने के बाद अब लाखों छात्रों को दोबारा मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मेहनत की जगह पैसे और पहुंच से भविष्य तय होगा, तो शिक्षा का मतलब ही क्या रह जाएगा। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का तथाकथित 'अमृतकाल' देश के युवाओं के लिए 'विषकाल' बन गया है।

Created On :   12 May 2026 4:50 PM IST

Tags

Next Story