यूपी बजट 2024: योगी सरकार का नया रिकॉर्ड, वित्त मंत्री ने पेश किया अब तक का सबसे बड़ा बजट

योगी सरकार का नया रिकॉर्ड, वित्त मंत्री ने पेश किया अब तक का सबसे बड़ा बजट
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश हुआ 2024-25 बजट
  • योगी सरकार ने बनाया अब तक के सबसे बड़े बजट का रिकॉर्ड
  • वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने गिनाई योगी सरकार की उपलब्धियां

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस साल बजट सत्र में नया रिकॉर्ड बनाया है। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है। यह अब तक की उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी बजट है। विधानसभा में बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दी जिसके बाद इसे विधानसभा में पेश किया गया है। इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश कुमार ने योगी सरकार की उपलब्धियों की भी चर्चा की।

वित्त मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां

विधानसभा में बजट पेश करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अब तक के कार्यकाल में योगी सरकार के विकास कार्यों का भी ब्योरा दिया। उन्होंने जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के तहत आम जनता को मिले लाभ की चर्चा की है। वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य में अटल पेंशन के तहत करीब 18 लाख लाभार्थियों को हर महीने तीन हजार रूपये की राशि दी जाती है। सुरेश कुमार ने कहा कि उनकी सरकर अब तक करीब 6 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा वित्त मंत्री ने राज्य में चिकित्सा सुविधाओं में हो रहे लगातार विस्तार की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में इन्सेफेलाइटिस के मामलों में लगभग 50 फीसदी की कमी आई है। इस दौरान लखनउ में दिल्ली जैसी एयरोसिटी बनाने का भी ऐलान किया गया है।

'रामराज्य' की आधारशिला बनेगा बजट - योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बजट पेश होने से पहले वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना संग एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "उत्तर प्रदेश के बजट 2024-25 के सदन में प्रस्तुत होने के पूर्व प्रदेश के माननीय वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी से भेंट हुई। आज सदन में उनके द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला 'पेपरलेस' बजट नए उत्तर प्रदेश में 'रामराज्य' की आधारशिला बनेगा। जय श्री राम!" वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजट पेश करने से पहले सभी के मंगल की कामना करते हुए घर पर पूजा-अर्चना की। उन्होंने पूजा करने का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया।

Created On :   5 Feb 2024 6:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story