ट्रेलर एवं जीप में टक्कर में मध्यप्रदेश के 11 लोगों की मौत, दर्शन कर लौट रहे थे लोग

11 killed in a collision between a trailer and a jeep in Jaipur
ट्रेलर एवं जीप में टक्कर में मध्यप्रदेश के 11 लोगों की मौत, दर्शन कर लौट रहे थे लोग
दर्दनाक हादसा ट्रेलर एवं जीप में टक्कर में मध्यप्रदेश के 11 लोगों की मौत, दर्शन कर लौट रहे थे लोग
हाईलाइट
  • दर्शन कर लौट रहे एमपी के 11 लोगों की हादसे में मौत

डिजिटल डेस्क, नागौर। राजस्थान में नागौर जिले में स्थित श्रीबालाजी के पास आज सुबह एक ट्रेलर की टक्कर से जीप में सवार 11 लोगों की मौत हो गयी तथा सात गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस के अनुसार नोखा बाइपास पर एक तूफान जीप और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हुई। इसके बाद राजमार्ग पर काफी लंबा जाम लग गया है। सभी मृतक एवं घायल मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के घटिया पुलिस स्टेशन के गांव सज्जन खेड़ा एवं दौलतपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकोें में आठ महिलाएं और तीन पुरुष हैं। 12 सीटर जीप (तूफान) में 18 लोग सवार थे। ये सभी लोग रामदेवरा में दर्शन करने के बाद देशनोक करणी माता के दर्शन कर मध्य प्रदेश जा रहे थे। इस बीच नागौर से नोखा की तरफ जा रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। 

शिवराज ने जताया शोक

घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री चौहान ने ट्वीट में लिखा है‘राजस्थान के नागौर स्थित श्रीबालाजी के पास भीषण सड़क हादसे में उज्जैन के 11 भाई बहनों के असमय निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ऊं शांति।‘ श्री चौहान ने प्रभावितों की समुचित मदद के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

 

वार्ता

Created On :   31 Aug 2021 5:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story