- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- 11 people killed in 24 hours in Maharashtra, Corona positive reaches 3648
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र में 24 घंटे में 11 लोगों की मौत, कोरोना पाजिटिव की संख्या3648 तक पहुंची

हाईलाइट
- मृतकों की संख्या बढ़कर 211हुई
- 365 मरीज ठीक होकर घर भी गए
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में शनिवार को कोरोना के 328 नए मरीज मिले जिससे महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3648 हो गई है। इस बीच11 और कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 211 तक पहुंच गई है। मृतकों में मुंबई के 5, पुणे के 4 मरीज और औरंगाबाद मनपा व ठाणे मनपा के एक-एक मरीज शामिल हैं। कोरोना के चलते अपनी जान गंवाने वालों में 6 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। शनिवार को 34 और कोरोना मरीज ठीक होकर अस्पताल से अपने घर पहुंचे। अब तक कुल 365 मरीज ठीक हुए हैं।
क्र. जिला-महानगरपालिका संक्रमित रोगी मृत्यु
1 मुंबईमहानगरपालिका 2268 - 126
2 ठाणे 18 - 2
3 ठाणे मनपा 116 - 2
4 नवी मुंबई मनपा 65 -3
5 कल्याण डोंबिवली मनपा 73 - 2
6 उल्हासनगर मनपा 1 - 0
7 भिवंडी निजामपुर मनपा 4 - 0
8 मीराभाईंदर मनपा 64 - 2
9 पालघर 21 - 1
10 वसई विरार मनपा 62 - 3
11 रायगड 13 - 0
12 पनवेलमनपा 29 - 1
13 नाशिक 3 - 0
14 नाशिक मनपा 5 - 0
१५ मालेगाव मनपा 45 - 2
15 अहमदनगर 19 - 1
16 अहमदनगर मनपा 9 - 0
17 धुले 1 - 1
18 जलगाव मनपा 2 - 1
19 नंदुरबार 01 - 0
20 पुणे 18 - 1
21 पुणेमनपा 528 - 49
22 पिंपरीचिंचवड मनपा 45- 1
23 सोलापुर मनपा 14 - 1
24 सातारा 11- 2
25 कोल्हापुर 2 - 0
26 कोल्हापुर मनपा 3- 0
27 सांगली 26 - 0
28 सिंधुदुर्ग 1 - 0
29 रत्नागिरी 6 - 1
30 औरंगाबाद 0 - 0
31 औरंगाबाद मनपा 29 - 3
32 जालना 2 - 0
33 हिंगोली 1 - 0
34 परभणी मनपा 1 - 0
35 लातूर 8 - 0
36 लातूर मनपा 0 - 0
37 उस्मानाबाद 3 - 0
38 बीड 1 - 0
39 अकोला 7 - 1
40 अकोला मनपा 8 - 0
41 अमरावती 0 - 0
42 अमरावती मनपा 6- 1
43 यवतमाल 13 - 0
44 बुलढाणा 21 - 1
45 वाशिम 1 - 0
46 नागपुर 2 - 0
47 नागपुर मनपा 58 - 1
48 गोंदिया 1 - 0
49 चंद्रपुर मनपा 2 - 0
50 गडचिरोली 0- 0
अंतरराज्यीय 11 - 2
कुल 3648 211
भोपाल: स्कोप कॉलेज में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप की स्थापना
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने अपने छात्र -छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिये भारत के आटोमोबाइल क्षेत्र में अग्रणी कम्पनी हीरो मोटोकार्प के साथ एक करार किया जिसमें ऑटोमोबाइल क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट के लिये एक विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप की स्थापना संस्था के प्रांगण में की गई है। ये अपने आप में एक अद्वतीय पहल है तथा सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें सभी नवीनतम कम्प्यूटराइज्ड मशीन के द्वारा टू-व्हीलर ऑटोमोबाइल कार्यशाला प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस वर्कशाप में उद्घाटन के अवसर पर कम्पनी के जनरल मैनेजर सर्विसेज श्री राकेश नागपाल, श्री मनीष मिश्रा जोनल सर्विस हेड - सेंट्रल जोन, श्री देवकुमार दास गुप्ता - डी जी एम सर्विस, एरिया मैनेजर श्री राम सभी उपस्थिति थे। साथ ही संस्था के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अजय भूषण, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. मोनिका सिंह, अभिषेक गुप्ता आदि उपस्थित थे। संस्था के सभी शिक्षकगण तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई , डॉ. मोनिका सिंह ने अतिथियों का संक्षिप्त परिचय दिया। डॉ. अजय भूषण ने सभी का स्वागत किया और बताया कि आने वाला समय कौशल विकास आधारित शिक्षा का है। कर्यक्रम में आईसेक्ट ग्रुप के कौशल विकास के नेशनल हेड अभिषेक गुप्ता ने ग्रुप के बारे मे विस्तार से बताया कि किस तरह हमेशा से आईसेक्ट ग्रुप ने कौशल विकास को हमेशा प्राथमिकता से लिया है। कार्यक्रम में एएसडीसी के सीईओ श्री अरिंदम लहिरी ऑनलाइन आकर सभी को बधाई दी तथा छात्र - छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभाषीस भी दी।
कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि कौशल विकास आधारित शिक्षा सनातन काल से भारतवर्ष में चली आ रही है मध्यकालीन समय में कौशल विकास पर ध्यान नही दिया गया परंतु आज के तेजी से बदलते हुए परिवेश में विश्व भर में इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी आवश्यकता को देखते हुये स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कुछ ही समय में विभिन्न क्षेत्रों के सात सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की गई है जो की विभिन्न क्षेत्रों मे छात्र- छात्राओं के कौशाल विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
भोपाल: सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों की बुलेट यात्रा का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में हुआ आगमन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंडिया गेट से जगदलपुर के लिए 1848 किमी की लंबी बुलेट यात्रा पर निकलीं सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में आगमन पर भव्य स्वागत किया। लगभग 300 स्वयंसेवकों तथा स्टाफ सदस्यों ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। वहीं उनके स्वागत में एन एस एस की करतल ध्वनि से पूरा विश्वविद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। इस ऐतिहासिक बाइक रैली में शामिल सभी सैन्यकर्मियों का स्वागत विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एकेडमिक डॉ संजीव गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार श्री ऋत्विक चौबे, कार्यक्रम अधिकारी श्री गब्बर सिंह व डॉ रेखा गुप्ता तथा एएनओ श्री मनोज ने विश्वविद्यालय की तरफ से उपहार व स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए डिप्टी कमांडेंट श्री रवीन्द्र धारीवाल व यात्रा प्रभारी श्री उमाकांत ने विश्वविद्यालय परिवार का आभार किया। इस अवसर पर लगभग 200 छात्र छात्राएं, स्वयंसेवक व एनसीसी कैडेट्स समस्त स्टाफ के साथ स्वागत में रहे मौजूद।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र में 20 अप्रैल से शुरु होगी कपास खरीदी
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र में कंस्ट्रक्शन मजदूरों के खाते में जमा होंगे दो-दो हजार
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र के गांव में भीड़ ने 3 लोगों को पीट-पीटकर मार डाला
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र में फिर मिले 353 नए कोरोना मरीज , 3202 हुई संख्या
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र में 295 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ, 6 माह की बच्ची से लेकर 83 साल की बुजुर्ग ने जीता कोरोना के खिलाफ जंग