भारत में कोरोना के 22,270 नए मामले, 16 प्रतिशत की गिरावट

कोविड-19 भारत में कोरोना के 22,270 नए मामले, 16 प्रतिशत की गिरावट
हाईलाइट
  • भारत में कोरोना के 22
  • 270 नए मामले
  • 16 प्रतिशत की गिरावट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 22,270 नए मामले सामने आए, जिसमें 14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को साझा की। तो वहीं बीते 24 घंटे में 325 लोगों की मौतें हुई, जिससे कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,11,230 हो गया है।

इस बीच, सक्रिय कोरोना मामले भी घटकर 2,53,739 हो गए है। देश में पॉजिटिविटी रेट 0.59 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, बीते 24 घंटे में 60,298 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,20,37,536 हो गई है। भारत में रिकवरी रेट 98.21 प्रतिशत है।

देशभर में कुल 12,35,471 टेस्ट किए गए, जिससे टेस्ट की कुल संख्या बढ़कर 75.81 करोड़ से ज्यादा हो गई है। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.50 प्रतिशत है। डेली पॉजिटिविटी रेट 1.80 प्रतिशत है।

वहीं बीते 24 घंटें में 36 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई हैं, जिससे भारत में कोरोना टीकाकरण कवरेज शनिवार सुबह तक 175.03 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 1,98,09,200 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आईएएनएस

Created On :   19 Feb 2022 7:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story