Republic Day 2021 : तीनों सेनाओं की परेड, ब्रह्मोस मिसाइलों की निकली झांकी, राफेल भी गरजा

Republic Day 2021 : तीनों सेनाओं की परेड, ब्रह्मोस मिसाइलों की निकली झांकी, राफेल भी गरजा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश आज (26 जनवरी, 2021) अपने 72वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर तिरंगा फहराया। 233 फील्ड रेजीमेंट की बैटरी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 21 तोपों की सलामी दी। इसी के साथ राजपथ पर होने वाली परेड शुरू हुई। सबसे पहले हेलिकॉप्टरों ने दर्शकों पर फूल बरसाए और उसके बाद पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति को सलामी दी। 

इस मौके पर यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद हैं। बता दें कि इस बार बांग्लादेश की टुकड़ी पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा ले रही है। 

इस मौके पर भारत के आसमान में राफेल भी गरजा। राफेल के साथ जगुआर, दो मिग-29 लड़ाकू विमान हैं। फॉरमेशन के कप्तान ग्रुप कैप्टन रोहित कटारिया, फ्लाइट लेफ्टिनेंट 17 स्कवाड्रन हैं।

आत्मनिर्भर भारत अभियान की झांकी भी यहां नजर आई। जैव प्रौद्योगिकी विभाग की झांकी में विभिन्न प्रक्रियाओं के माध्यम से कोविड-19 वैक्सीन के विकास की प्रक्रिया को दर्शाया गया है।

उप्र की झांकी में अयोध्या में बनने वाले भगवान श्री राम के मंदिर को दिखाया गया है। इसमें दीपोत्सव की झलक भी देखने को मिली है।

राजपथ पर लद्दाख की झांकी से राज्यों की झांकियों की शुरुआत हुई।

कैप्टन विभोर गुलाटी के नेतृत्व में 841 रॉकेट रेजिमेंट (पिनाका) के पिनाका मल्टी लॉन्चर रॉकेट सिस्टम ने मार्च किया। 214 मिमी पिनाका एमबीआरएल दुनिया के सबसे उन्नत रॉकेट सिस्टम में से एक है।

भारतीय सेना का मुख्य युद्धक टैंक, टी-90 भीष्म ने राजपथ पर मार्च की। इसकी कमान 54 आर्मर्ड रेजिमेंट के कैप्टन करणवीर सिंह भंगू के हाथ में है।

शिल्का हथियार प्रणाली का दस्ता। लो एयर डिफेंस में टारगेट को साधने में सक्षम है। इसका नेतृत्व प्रीती चौधरी कर रही हैं। वह गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली सेना की एकमात्र महिला कमांडर हैं।

गणतंत्र दिवस के इस मौके पर राजपथ पर पहली बार बांग्लादेश की सशस्त्र सेनाओं के 122 सैनिकों का मार्चिंग दस्ते ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दस्ते का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल अबु मोहम्मद शाहनूर शावोन और उनके डिप्टी लेफ्टिनेंट फरहान इशराक और फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिबत रहमान ने किया। इस दस्ते में बांग्लादेश की थल सेना, नौसेना और वायुसेना के जवान शामिल रहे।

 

 

 

Created On :   26 Jan 2021 4:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story