पिछले 24 घंटों में 8 हजार 503 नए मामले दर्ज, 624 लोगों की हुई मौत

8,503 cases of coronavirus in India, 624 deaths in a day
पिछले 24 घंटों में 8 हजार 503 नए मामले दर्ज, 624 लोगों की हुई मौत
इंडिया कोरोना पिछले 24 घंटों में 8 हजार 503 नए मामले दर्ज, 624 लोगों की हुई मौत
हाईलाइट
  • बीते 1 दिन में 7 हजार से ज्यादा लोग हुए रिकवर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 8,503 नए मामले सामने आए जबकि कोरोना से 624 लोगों की मौत हो गई है। ये आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को साझा किए। कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 4,74,735 हो गई है। बीते 24 घंटे में 7,678 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,41,05,066 हो गई है। अब तक रिकवरी दर 98.36 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।

वर्तमान में, देश में कोरोना के 94,943 सक्रिय मामले हैं। सक्रिय मामले कुल पॉजिटिव मामलों का 0.27 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। साथ ही बीते 24 घंटे में कुल 12,93,412 टेस्ट किए गए, जिससे टेस्ट की संख्या बढ़कर 65.32 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इस बीच बीते 26 दिनों से 0.72 प्रतिशत की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.66 प्रतिशत है, जो बीते 67 दिनों से भी 2 प्रतिशत से कम और लगातार 102 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। कोरोना की लोगों को बीते 24 घंटे में 74,57,970 वैक्सीन खुराक देने के साथ शुक्रवार सुबह तक भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज 131.18 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 1,36,76,290 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 18.80 करोड़ से ज्यादा और अप्रयुक्त कोरोना वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

(आईएएनएस)

Created On :   10 Dec 2021 7:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story