अरुणाचल के राज्यपाल ने लेबर पेन से कराह रही महिला को अपने हेलीकॉप्टर से पहुंचाया अस्पताल

A great work done by governor of arunachal pradesh BD Mishra
अरुणाचल के राज्यपाल ने लेबर पेन से कराह रही महिला को अपने हेलीकॉप्टर से पहुंचाया अस्पताल
अरुणाचल के राज्यपाल ने लेबर पेन से कराह रही महिला को अपने हेलीकॉप्टर से पहुंचाया अस्पताल
हाईलाइट
  • तवांग से महिला को ले जाना था ईटानगर
  • बच्चे के जन्म पर परिवार को दी शुभकामना
  • राज्यपाल ने एयरफोर्स स्टेशन से किया निवेदन

डिजिटल डेस्क, ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा ने मानवता की एक मिसाल पेश की है। उन्होंने लेबर पेन से कराह रही एक महिला को अपने हेलीकॉप्टर से डॉक्टर के पास भेजा, जिसके कारण महिला अपने बच्चे को सही सलामत जन्म दे सकी। बच्चे के जन्म के बाद राज्यपाल ने महिला के परिवार को शुभकामनाएं भी दीं। राज्यपाल की इस पहल को काफी सराहा जा रहा है। 

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में एक महिला लेबर पेन से कराह रही थी। आसपास डॉक्टर की कोई व्यवस्था न होने के बाद इलाके के विधायक ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू को इसकी सूचना दी। महिला को ऑपरेशन के लिए बाहर के अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन अगले तीन दिन तक तवांग से गुवाहाटी के बीच कोई हेलीकॉप्टर मौजूद नहीं था। हेलीकॉप्टर न उपलब्ध होने के कारण मुख्यमंत्री भी बेबस थे।


मुख्यमंत्री और विधायक के बीच हुई बात को राज्यपाल बीडी मिश्रा ने सुन लिया और मदद की पेशकश की। राज्यपाल महिला के पति को अपने हेलीकॉप्टर से साथ लेकर ईटानगर में अस्पताल के लिए निकल गए। असम के तेजपुर में ईंधन भरवाने के लिए हेलीकॉप्टर को रोकना पड़ा, लेकिन ईंधन भरने के बाद हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकि खराबी आ गई। वक्त की नजाकत को समझते हुए, राज्यपाल बीडी मिश्रा ने दूसरे विकल्प तलाशने शुरू कर दिए।


राज्यपाल ने फौरन एयरफोर्स स्टेशन तेजपुर फोन किया और मदद का निवेदन किया। एयरफोर्स के अधिकारियों ने भी बिना देर किए, हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की। महिला और उसके पति को ईटानगर ले जाया गया, जिसके बाद महिला ने सफलापूर्वक एक बच्चे को जन्म दिया। बाद में राज्य पाल बीडी मिश्रा ने महिला के परिवार को शुभकामनाएं भी दीं।

Created On :   30 Nov 2018 6:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story