लद्दाख में हुआ बड़ा सड़क हादसा, सेना के जवानों से भरी बस गिरी नदी में,7 सैनिकों की मौत 

A major road accident happened in Ladakh, a bus full of army soldiers fell in the river, 7 soldiers died
 लद्दाख में हुआ बड़ा सड़क हादसा, सेना के जवानों से भरी बस गिरी नदी में,7 सैनिकों की मौत 
ब्रेकिंग न्यूज  लद्दाख में हुआ बड़ा सड़क हादसा, सेना के जवानों से भरी बस गिरी नदी में,7 सैनिकों की मौत 
हाईलाइट
  • बस में सेना के 26 जवान सवार थे

डिजिटल डेस्क,श्रीनगर।  लद्दाख में सेना के जवानों से भरी बस एक नदी में जा गिरी। बस में सेना के 26 जवान सवार थे जिनमें से सेना के सात जवानों की मौत हो गई है। कई जवानों के घायल भी हो गए है।  बताया जा रहा है कि दुर्घटना के तुरंत बाद ही जवानों को रेस्कू कर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
शुरूआती जानकारी के मुताबिक सेना के जवानों से भरी बस टांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ की ओर जा रही थी। रास्ते में ही सेना के जवानों से भरी बस सड़क से फिसलकर श्योक नदी में जा गिरी।  दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जवानों को रेस्कू करने और मदद पहुंचाने के लिए एयर फोर्स से भी संपर्क किया गया। सेना के जवानों से भरी बस किस वजह से दुर्घटना का शिकार हुई यह अभी तक स्पष्ठ नहीं हो पाया है। इस घटना के संबध में अभी तक किसी सेना की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। 

 घटना के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सैनिकों की दु:खद मृत्यु पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की हैं। 

 

Created On :   27 May 2022 11:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story