एडमिरल करमबीर सिंह ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार

Admiral Karambir Singh takes over as chief of Naval staff replaced Admiral Sunil Lanba
एडमिरल करमबीर सिंह ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार
एडमिरल करमबीर सिंह ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह ने शुक्रवार को नौसेना प्रमुख का पदभार ग्रहण कर लिया है। करमबीर सिंह ने एडमिरल सुनील लांबा की जगह ली है। एडमिरल करमबीर सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली के साउथ ब्लॉक में एक समारोह में नौसेना प्रमुख के रूप में अपना कार्यभार संभाला। 

शपथ ग्रहण करने के बाद एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा, मेरे पूर्व के अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया है कि नौसेना की नींव बेहद मजबूत है। उन्होंने नौसेना को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। मेरा भी यही प्रयास रहेगा कि मैं उनके प्रयासों को जारी रखूं और राष्ट्र को एक ऐसी नौसेना प्रदान करूं जो मजबूत, विश्वसनीय और समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा चुनौती को पूरा करने के लिए तैयार हो।

बता दें कि अंडमान और निकोबार कमांड प्रमुख बिमल वर्मा ने करमबीर सिंह की नए प्रमुख के तौर पर नियुक्ति को चुनौती दी थी। वर्मा ने सबसे वरिष्ठ अधिकारी होने के बावजूद शीर्ष पद के लिए नजरअंदाज करने का मामला उठाया था। बिमल वर्मा ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को अगला नौसेना प्रमुख बनाए जाने के खिलाफ आर्म्स फोर्सेस ट्राइब्यूनल (AFT) में याचिका दायर की थी। उनका मामला फिलहाल AFT के समक्ष लंबित है, जबकि रक्षा मंत्रालय ने उनकी आपत्ति को खारिज कर दिया है।

वर्मा का आरोप था, अगले नौसेना प्रमुख की नियुक्ति के वक्त उनकी वरिष्ठता को अनदेखा किया गया। सिंह ने जुलाई 1980 में जबकि वर्मा ने जनवरी 1980 में नौसेना ज्वाइन की। हालांकि, 29 मई को ट्रिब्यूनल ने सिंह को नौसेना प्रमुख बनाने की अनुमति दे दी थी। वहीं वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन को करमबीर सिंह के स्थान पर पूर्वी नौसेना की कमान सौंपी गई है।

Created On :   31 May 2019 8:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story