पादरी पर यौन शोषण का आरोप, कठुआ में अनाथाश्रम से पुलिस ने 20 बच्चों को छुड़ाया

हाईलाइट
  • कठुआ में अवैध रूप से चल रहा था अनाथालय
  • पुलिस ने फादर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है
  • बच्चों ने यहां आने वाले लोगों से शिकायत की थी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू के कठुआ जिले में अवैध रूप से चल रहे अनाथ आश्रम में छापा मारकर जिला प्रशासन ने 20 बच्चों को छुड़ाया है, जिनमें 12 लड़के और 8 लड़कियां शामिल हैं। मामला दर्ज कर पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। पुलिस और प्रशासन को कठुआ के वार्ड 14 में अवैध रूप से अनाथाश्रम चलने की जानकारी मिली थी। आश्रम में आने वाले लोगों से बच्चों ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी।

टीम बनाकर जब छापेमारी की गई तो पुलिस को एक मकान में आश्रम चलता मिला। टीम में शामिल कठुआ के असिस्टेंट कमिश्नर रेवेणु ने जब आश्रम के कर्ता-धर्ता फादर एंथोनी से दस्तावेज मांगे तो वो कोई कागजात पेश नहीं कर सके। पुलिस ने फादर एंथोनी को हिरासत में ले लिया है।

बिहार में सबसे पहले सामने आया था ऐसा मामला
बता दें कि आश्रम में यौन उत्पीड़न का सबसे पहला मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आया था। यहां दो दर्जन लड़कियों के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई थी। शेल्टर होम संचालक  ब्रजेश सिंह पर लड़कियों ने बेहल संगीन आरोप लगाए थे। इसके बाद देवरिया से एक और मामला सामने आया था।

Created On :   8 Sep 2018 5:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story