- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- After BJP’s Patna Sahib seat snub, Shatrughan Sinha to join Congress on Thursday
दैनिक भास्कर हिंदी: शत्रुघ्न सिन्हा गुरुवार को कांग्रेस में होंगे शामिल, पटना साहिब से लड़ सकते हैं चुनाव
हाईलाइट
- बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा गुरुवार (28 मार्च) को कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
- शत्रुघ्न सिन्हा फिलहाल बिहार के पटना साहिब से सांसद है।
- बीजेपी ने इस सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी की तीखी आलोचना के लिए जाने जाते हैं गुरुवार (28 मार्च) को कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा फिलहाल बिहार के पटना साहिब से सांसद है। बीजेपी ने इस सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारने का फैसला किया है जिसके बाद शत्रुघ्न की पार्टी छोड़ने की बात सामने आई है। शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि पार्टी के राज्यसभा सांसद और चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन अखिलेश प्रसाद सिंह ने की है।
अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा आधिकारिक तौर पर 28 मार्च को सुबह 11:30 बजे कांग्रेस में शामिल होंगे। दिल्ली स्थित पार्टी के कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। कांग्रेस शत्रुघ्न सिन्हा को रविशंकर प्रसाद के सामने पटना साहिब से ही मैदान में उतार सकती है।
2014 में शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया था। तब से वह पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के मुखर आलोचक रहे हैं। कुछ दिन पहले, सिन्हा ने संकेत दिया था कि वह अब नरेंद्र मोदी के अधीन काम नहीं करेंगे।
शायराना अंदाज में ट्वीट करते हुए सिन्हा ने कहा था कि 'मोहब्बत करने वाले कम न होंगे, (शायद) तेरी महफिल में लेकिन हम न होंगे।' इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए सिन्हा ने कहा था 'सर राष्ट्र आपका सम्मान करता है, पर नेतृत्व में विश्वसनीयता और विश्वास की कमी है।'
सिन्हा ने कई मौकों पर प्रधानमंत्री और भाजपा नेतृत्व के प्रति नाखुशी व्यक्त की है और उनके शुक्रवार के ट्वीट ने यह स्पष्ट कर दिया था कि वह जल्द ही उस पार्टी को छोड़ सकते हैं जिससे वह लगभग दो दशकों से जुड़े हुए हैं।
क्लोजिंग बेल: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 180 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (16 मई 2022, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 180.22 अंक यानी कि 0.34% ऊपर 52,973.84 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 60.10 अंक या 0.38% ऊपर 15,842.30 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि कल एलआईसी के सूचीबद्ध होने के पूर्व निफ्टी आज 16000 के स्तर को पुनः प्राप्त करने में असफल रहा। बैंक निफ्टी 1.44% की बढ़त के साथ 33597.60 के स्तर पर बंद हुआ।
क्षेत्र विशेष में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियलिटी एवं ऑटो में तेजी में 2-3 % का योगदान दिया। निफ्टी आईटी तथा एफएमसीजी में क्रमशः 0.75 % एवं 0.35 % की हानि रही। निफ्टी के शेयरों में आयशर मोटर,अपोलो हॉस्पिटल तथा यूपीएल में सर्वाधिक लाभ रहा।अल्ट्राटेक सीमेंट, श्री सीमेंट, एशियन पेंट में प्रमुख गिरावट देखी गयी।
तकनीकी रूप से, साप्ताहिक चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाने के बाद यह आज निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर डोजी कैंडलस्टिक बनाया है जो ट्रेडर के मन में बाजार के रुख को ले कर असमंजस को दर्शाता है। साथ ही निफ्टी फॉलिंग ट्रेंडलाइन पर रेसिस्टेन्स का सामना कर रहा है तथा इन स्तरों पर लाभ ले लेने की प्रवृति दर्शा रहा है।
फिबोनाकी रेट्रेंचमेंट का सपोर्ट 15650 पर है।यह ट्रेडर के लिए लघु अवधि में खरीदी का अवसर बन सकता है यदि 15650 का स्तर नही टूटता है। आवरली चार्ट पर मिडिल बोलिंगर बैंड पर सपोर्ट है, इसके कारण एक तेजी की चाल बन सकती है। स्टॉक विशेष एक्शन आने वाले दिनों में मार्केट में अधिक प्रभावी रहेगा। डेरीवेटिव में कॉल पर सर्वाधिक ओपन इंटरेस्ट 16000 पर तथा उसके बाद 16200 पर है।
पुट में सबसे अधिक ओपन इंटरेस्ट 15500 निफ्टी पर है।
इंडिया विक्स 24.53 पर 4.43% की बढ़त के साथ बंद हुआ जो साप्ताहिक एक्सपायरी तक तीव्र उतार चढ़ाव का संकेत देता है।बैंक निफ्टी का सपोर्ट 32600 तथा रेसिस्टेन्स 34500 है।
बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 78.13 अंक तेजी के साथ 52,872 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 14 अंक की बढ़त के साथ 15,796 के स्तर पर खुला था।
सुमीत बगड़िया
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India