आंध्रप्रदेश: नक्सलियों ने विधायक और पूर्व विधायक को गोली मारी, मौत

andhra pradesh: mla and former mla shot dead by Naxals
आंध्रप्रदेश: नक्सलियों ने विधायक और पूर्व विधायक को गोली मारी, मौत
आंध्रप्रदेश: नक्सलियों ने विधायक और पूर्व विधायक को गोली मारी, मौत
हाईलाइट
  • डुब्रीगुंडा मंडल में रविवार को मारी गोली
  • दोनों की स्पॉट पर ही हो गई मौत
  • मामला दर्ज कर पुलिस कर रही तहकीकात

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। आंध्रप्रदेश के एक विधायक और पूर्व विधायक को नक्सलवादियों ने गोली मार दी, दोनों नेताओं की मौत हो गई है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है। अराकू इलाके के विधायक कीदारी सर्वेश्वरा राव और अकारू के पूर्व विधायक सिवेरी सोमा को डुब्रीगुंडा मंडल में रविवार को गोली मारी गई। दोनों की स्पॉट पर ही मौत हो गई।

 

 

दोनों ही नेता नक्सलवादियों की हिट लिस्ट में शुमार थे। माओवादी कई बार दोनों को धमकी दे चुके थे तो पुलिस भी उन्हें अलर्ट कर रही थी। दोनों को सुरक्षा के लिहाज से एक गनमैन भी दिया गया था। किदेरी सर्वेश्वरा ने हाल ही में तेलुगू देशम पार्टी छोड़कर वायएसआर कांग्रेस ज्वाइन की थी।

Created On :   23 Sep 2018 9:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story