कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ का एक और जत्था का रवाना, 1180 तीर्थयात्री शामिल

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ का एक और जत्था का रवाना, 1180 तीर्थयात्री शामिल

डिजिटल डेस्क, जम्मू। शनिवार को अमरनाथ यात्रियों का एक और जत्था रवाना किया गया। इस जत्थे में 1180 तीर्थयात्री शामिल हैं। सभी यात्रियों को सुबह 3.40 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच 43 वाहनों में जम्मू से रवाना किया गया।

यात्रियों में 787 पुरुष, 243 महिलाएं और 150 साधु शामिल हैं। यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी जो 7 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त होगी। क्योंकि सुरक्षा कारणों से तीर्थयात्रियों को ले जा रहे किसी भी वाहन को अपराह्न् 3.30 बजे के बाद जवाहर टनल पार करने की अनुमति नहीं होती। इस साल अब तक अमरनाथ यात्रा में 48 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। इनमें से 17 यात्रियों की मौत 16 जुलाई को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सडक़ दुर्घटना में हुई थी। जबकि आठ तीर्थयात्रियों की मौत 10 जुलाई को अनंतनाग जिले में स्थित बतेंगो में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले में हुई थी।

अमरनाथ यात्रा पर हमला

गौरतलब है कि 10 जुलाई को कश्मीर के अनंतनाग होते हुए अमरनाथ जा रही बस पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 5 महिलाओं समेत 7 अमरनाथ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थे। आतंकी गोलीबारी में 32 तीर्थयात्रियों के भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। हमले में मारे गए 7 अमरनाथ यात्रियों में से 4 गुजरात और एक दमन के रहवासी थे। आतंकियों ने हमले में सुरक्षाबलों पर भी अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। जिसमें 3 पुलिस जवानों को गोलियां लगी थीं।बाइक पर आए दो आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया था।

Created On :   23 July 2017 9:55 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story