Manipur Attack on Assam Rifles: मणिपुर में सुरक्षा बलों के वाहन पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद, अन्य तीन घायल

- अचानक आतंकियों ने जवानों पर किया हमला
- आतंकियों की तलाश में जुटी सुरक्षा टीम
- गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हुए आतंकी
डिजिटल डेस्क, इम्फाल। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले से बुरी खबर सामने आई है। शुक्रवार शाम को असम राइफल्स के वाहन पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें दो जवान शहीद हो गए है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल है। यह घटना नांबोल सबल लेइकाई क्षेत्र की बताई जा रही है। करीब शाम 6 बजे जवानों का वाहन राजधानी इंफाल से बिष्णुपुर की तरफ जा रहा था। अचानक पहले से घात लगाए आतंकियों ने जवानों से भरी गाड़ी पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पहुंची। इसके बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
आतंकवादी मौके से हुए फरार
वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने इस मामले की जानकारी दी है और उन्होंने कहा कि मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में आतंकवादियों ने असम राइफल्स के जवानों पर हमला कर दिया। इसमें दो जवानों ने अपनी जान गवा दी है। इसमें एक जवान है और एक जवान है। वहीं, दो सैनिक घायल हो गए है। घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी सफेद वेन में सवार होकर मौके से भाग निकले। इस घटना में जवानों से अपने विवेक से काम लेते हुए जवाबी कार्रवाई भी है। सुरक्षा बलों ने इस हमले में शामिल आतंकियों की पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
राज्यपाल ने इस हमले की कड़ी निंदा
इस हमले की सूबे के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने कड़ी निंदा की। राजभवन ने अपने बयान में कहा कि असम राइफल्स के दो बहादुर सैनिकों ने देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं। इस हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति राज्यपाल ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के जल्दी स्वास्थ्य होने की कामना की। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे घिनौने हमलों को किसी भी सुरत में बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।
पूर्व सीएम ने कड़ी सजा देने की कही बात
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और उन्होंने बताया, "हमारे 33 असम राइफल्स के बहादुर जवानों पर हमला दुखद है। दो जवानों की शहादत और अन्य के घायल होने की खबर से गहरा आघात पहुंचा है। शहीदों का साहस और बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।"
Created On :   19 Sept 2025 10:36 PM IST