केके ही नहीं इन शख्सियतों ने भी आखिरी सांस तक किया पसंदीदा काम, जानिए किसने कैसे तोड़ा दम!

Apart from KK, there are other great celebrities who leave the world doing their favorite work.
केके ही नहीं इन शख्सियतों ने भी आखिरी सांस तक किया पसंदीदा काम, जानिए किसने कैसे तोड़ा दम!
मरते दम तक केके ही नहीं इन शख्सियतों ने भी आखिरी सांस तक किया पसंदीदा काम, जानिए किसने कैसे तोड़ा दम!
हाईलाइट
  • ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज फिलिप ह्यूज का 25 साल की उम्र में निधन हो गया था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  मशहूर सिंगर केके का 31 मई की रात को  कोलकाता में निधन हो गया। उनकी असमय हुई मौत पर फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत से जुडे़ लोगों ने अपनी  शोक संवेदना व्यक्त की हैं। केके एक लाइव शो के दौरान अचानक तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद उनको अस्पताल  ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें केके के आलावा और भी नामी व्यक्तियों का अपने पसंदीदी काम के दौरान निधन हो गया हैं। जिनमें से कुछ नाम है......

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम 

मिसाइल मैन के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को छात्रों के साथ संवाद करना काफी पंसद था। उनकी लोकप्रियता भी देश में इतनी थी की उनकी एक झलक पाने के लिए लोग मीलों चलकर उनके कार्यक्रमों में आते थे। वह हमेशा बड़े आराम से छात्रों के बीच अपनी बात रोचक तरीके से रखा करते थे।  27 जुलाई 2015 में जब वह मेघालय के शिलांग में  एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए अचानक गिर गए थे उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  जहां अस्पताल प्रबंधन ने बताया था कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे। 

फिलिप ह्यूज 

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज फिलिप ह्यूज का 25 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह सिडनी के क्रिकट ग्राउंड पर घरेलू शैफील्ड ट्रॉफी के मैच के दौरान 22 साल के गेंदबाज सीन एबोट की एक गेंद खेलने से चूक गए थे और गेंद सीधे उनके सिर में लग गई। फिलिप ह्यूज को चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन तक कोमा में रहने के बाद उनकी मृत्यु हो गई।

एंड्रयू डुकैट 

इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर और फुटबाल खिलाड़ी एंड्रयू डुकैट ने साल 1931 में संन्यास ले लिया था। इसके बाद वह 5 साल तक एटन कॉलेज के कोच बने। एंड्रयू एक वॉरटाइम मैच में बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और पिच पर गिर गए।  वहीं पर उनका निधन हो गया था। 

विल्फ्रेड स्लैक 

विल्फ्रेड स्लैक ने क्रिकेट में अपना करियर 7 मार्च 1987 में वेस्टइंडीज से शुरू किया था। गाम्बिया में 15 जनवरी 1989 में उन्होंने अंतिम सांस ली । गाम्बिया की राजधानी बैंजुल में बाएं हाथ के ओपनर विल्फ्रेड स्लैक एक मैच में बल्लेबाजी करते हुए पिच वह अचानक  गिर गए,उन्होंने मैदान में ही दम तोड़ दिया। 


 

Created On :   2 Jun 2022 9:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story