असम राइफल्स ने विद्रोही गुटों के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया, हथियार बरामद

Assam Rifles arrests 2 members of rebel groups, arms recovered
असम राइफल्स ने विद्रोही गुटों के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया, हथियार बरामद
अवैध असम राइफल्स ने विद्रोही गुटों के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया, हथियार बरामद
हाईलाइट
  • तलाशी अभियान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में विद्रोही गुटों के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। असम राइफल्स की तरफ से ये जानकारी दी गई।

असम राइफल्स ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि रविवार को मणिपुर पुलिस के साथ मिलकर एक खुफिया ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। इसमें 2 अलग अलग कार्यवाही में विद्रोहियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों विद्रोही केवाईकेएल और प्रेपाक प्रो उग्रवादी संगठन से जुड़े हुए हैं। इलाके में तलाशी अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

जानकारी के मुताबिक असम राइफल्स की केथेलमनबी बटालियन को एक खुफिया सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्यवाही करते हुए थौबल और इम्फाल ईस्ट से दोनों विद्रोहियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से एक एक पिस्तौल और कुछ गोलियां बरामद की गई हैं। दोनों को फिलहाल स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है, जो आगे की जांच कर रही है।

 

आईएएनएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   29 Aug 2022 6:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story