स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान ने रिहा किए 29 भारतीय कैदी

Before Independence Day Pakistan released 29 Indian prisoners
स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान ने रिहा किए 29 भारतीय कैदी
स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान ने रिहा किए 29 भारतीय कैदी
हाईलाइट
  • इनमें गजानंद शर्मा नाम के एक भारतीय नागरिक ऐसे है जिन्हें दो महीने की सजा हुई थी लेकिन वह 36 सालों से पाकिस्तान की लाहोर जेल में कैद थे।
  • भारत ने भी सात पाकिस्तान कैदियों को रिहा किया है।
  • स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान ने 29 भारतीय कैदियों को रिहा किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले इस बार पाकिस्तान ने 29 भारतीय कैदियों को रिहा किया। इनमें गजानंद शर्मा नाम के एक भारतीय नागरिक ऐसे हैं, जिन्हें दो महीने की सजा हुई थी लेकिन वह 36 सालों से पाकिस्तान की लाहौर जेल में कैद थे। कैदियों को रिहा करने के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी सरकार का धन्यवाद दिया। वहीं भारत ने भी सात पाकिस्तान कैदियों को रिहा किया है। भारतीय नागरिकों को पंजाब में वाघा-अटारी सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को सौंपा गया।

 

 


पाकिस्तान की जेल से रिहा किए गए कैदियों में 26 मछुआरे हैं। पाक विदेश विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने एक बयान में कहा कि कैदियों की रिहाई ‘‘मानवीय मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं करने की पाकिस्तान की अटल नीति के अनुसार की गई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह 14 अगस्त को पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाने का मानवीय भाव है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि भारतीय पक्ष भी इसी तरह का व्यवहार दिखाएगा।’’ पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने नागरिकों को भारतीय अधिकारियों को सौंपने में मदद की।

रिहा हुए कैदियों में एक भारतीय नागरिक गजानंद भी हैं, जो 1982 में जयपुर में घर से अचानक लापता हो गए थे। लापता हुए गजानंद के बारे में परिजनों को उनके पाकिस्तान जेल में होने की जानकारी उस समय लगी थी जब भारतीय पुलिस अधिकारियों ने गजानंद के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें बताया कि वह पाकिस्तान जेल में बंद है। गजानंद जब गायब हुए थे 32 साल के थे, अब वह 68 साल के हैं। उनके जीवन का एक बड़ा हिस्सा पड़ोसी देश की जेल में बीता।

 



बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तानी उच्चायोग सोहेल महमूद के बीच 2017 में कैदियों की रिहाई को लेकर समझौता हुआ था। भारत ने जनवरी में पाकिस्तान को 250 नागरिकों और 94 मछुआरों की सूची दी थी और पाकिस्तान की तरफ से 58 नागरिक और 399 मछुआरों की सूची साझा की गई थी। साल 2018 में पाकिस्तान से 178 भारतीय कैदियों की रिहाई हुई है, जिनमें 174 मछुआरे शामिल हैं।


 

Created On :   13 Aug 2018 7:23 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story