- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- BJP will soon announce new team of Delhi Pradesh
दैनिक भास्कर हिंदी: भाजपा जल्द घोषित करेगी दिल्ली प्रदेश की नई टीम

हाईलाइट
- भाजपा जल्द घोषित करेगी दिल्ली प्रदेश की नई टीम
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का ध्यान अब प्रदेश संगठनों की नई टीम गठित करने पर है। उन्होंने दिल्ली में नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद प्रदेश इकाई के अन्य पदाधिकारियों की तलाश करने की जिम्मेदारी दो प्रमुख नेताओं को दी है।
नड्डा ने राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर को दिल्ली प्रदेश इकाई के नए सिरे से गठन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। नया प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद मनोज तिवारी के समय चुनी गई प्रदेश संगठन की टीम को बदला जाना है। कुछ पदाधिकारियों को प्रमोशन मिलना है तो कुछ नए चेहरों को शामिल होना है। ऐसे में नड्डा ने प्रदेश इकाई के फिर से गठन के लिए राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजया राहटकर को जिम्मेदारी सौंपी है। ये दोनों नेता दिल्ली में प्रदेश इकाई के लिए योग्य चेहरों की तलाश कर अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को देंगे, जिसके बाद दिल्ली प्रदेश इकाई की टीम घोषित होगी।
दिल्ली में प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश सचिव जैसे प्रमुख पदों पर नई नियुक्तियों पर सभी की निगाहें टिकीं हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं कि कुछ पुराने पदाधिकारियों को विभिन्न पदों पर समायोजित किया जाएगा, वहीं कम से कम पचास प्रतिशत नए चेहरों को भी आदेश कुमार गुप्ता की टीम में जगह मिलने की उम्मीद है।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: Amit Shah Rally: ओडिशा के लोगों सेअमित शाह ने कहा, भाजपा और जनता के बीच नहीं हो सकती दो गज की दूरी
दैनिक भास्कर हिंदी: लालू ने नीतीश को बताया डरपोक मुख्यमंत्री
दैनिक भास्कर हिंदी: आईएसआई को सेना की जानकारी बेचने वाले पकड़े गए
दैनिक भास्कर हिंदी: बंगाल में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता के साथ हाथापाई की
दैनिक भास्कर हिंदी: गांधी की प्रतिमा दोबारा लगाने के लिए ओवरसीज कांग्रेस ने की भुगतान की पेशकश