चीन ने रोका ब्रह्मपुत्र का पानी, अरुणाचल - असम में बढ़ा बाढ़ का खतरा

Brahmaputra river issue, flood situation in Arunachal Pradesh and Assam
चीन ने रोका ब्रह्मपुत्र का पानी, अरुणाचल - असम में बढ़ा बाढ़ का खतरा
चीन ने रोका ब्रह्मपुत्र का पानी, अरुणाचल - असम में बढ़ा बाढ़ का खतरा
हाईलाइट
  • अरुणाचल प्रदेश और असम में बढ़ा बाढ़ का खतरा
  • चीन ने भूस्खलन की वजह से यारलुंग सांगपो (ब्रह्मपुत्र) नदी का पानी रोक दिया है।
  • पहाड़ से गिरी चट्टानों के कारण कृत्रिम झील में अस्थाई बांध बन गया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन ने भूस्खलन की वजह से यारलुंग सांगपो (ब्रह्मपुत्र) नदी का पानी रोक दिया है। चीन का ये कदम अरुणाचल प्रदेश और असम के लिए खतरा बन गया है। दरअसल तिब्बत के एक गांव में भूस्खलन के बाद पहाड़ी का एक हिस्सा ब्रह्मपुत्र नदी में गिर गया। पहाड़ से गिरी चट्टानों के कारण कृत्रिम झील में अस्थाई बांध बन गया है, जिसके टूटने पर तिब्बत से सटे अरुणाचल प्रदेश में भारी बाढ़ आने की आशंका है।

असम और अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। तमाम आपातकालीन सेवाएं किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए तैयार हैं। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल से बात कर उन्हें सभी संभावित उपाय करने को कहा है।

 

Created On :   20 Oct 2018 6:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story