मायावती नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव ! मुलायम के लिए कर सकती है प्रचार

मायावती नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव ! मुलायम के लिए कर सकती है प्रचार

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मायावती मुलायम सिंह यादव के लिए प्रचार कर सकती हैं। मायावती के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना कम जताई जा रही है। इसकी मुख्य वजह उनकी चुनावी व्यस्तता को बताया जा रहा है। इसके चलते ही उनके चुनाव लड़ने वाली संभावित सीटों नगीना, अंबेडकरनगर और बुलंदशहर के लिए लोकसभा प्रभारियों के नाम लगभग तय कर लिए गए हैं।

मायावती व अखिलेश दोनों यूपी में करीब 12 साझा रैलियां करेंगे। साझा रैलियों का कार्यक्रम मायावती की ओर से तैयार किया गया है। इसकी विस्तृत जानकारी जल्द जारी करने की तैयारी है। मायावती की चुनावी रैली 2 अप्रैल को भुवनेश्वर में होने की संभावना जताई जा रही है। लोकसभा में प्रचार के लिए यह उनका चुनावी शंखनाद बताया होगा।

मायावती ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य स्तर पर बनाए गए संगठन के दो सेक्टरों को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए इसका नए सिरे से गठन किया है। संगठन का पुनर्गठन 12 दिनों के अंदर दूसरी बार किया गया है। अब प्रत्येक तीन मंडल में एक सेक्टर होगा और इसमें दो-दो टीमें काम करेंगी। मायावती ने संगठन में फेरबदल का ऐलान गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश में स्टेट और मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों व पार्टी के जिम्मेदार लोगों की बैठक में किया।


 

Created On :   15 March 2019 6:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story