CAA Protest: सीलमपुर हिंसा में 6 लोग गिरफ्तार, शिवपाल की पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Caa protest live updates delhi west bengal assam citizen amendment act  supreme court
CAA Protest: सीलमपुर हिंसा में 6 लोग गिरफ्तार, शिवपाल की पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
CAA Protest: सीलमपुर हिंसा में 6 लोग गिरफ्तार, शिवपाल की पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नागरिकता कानून को लेकर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई विश्वविद्यालय के छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। मंगलवार को दिल्ली के जफराबाद में प्रदर्शनकारियों ने दो बसों सहित कई वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। जाफराबाद जाने वाले इलाके को बंद कर दिया गया। त्रिवेंद्रम में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 500 लोगों को हिरासत में लिया। वहीं पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर में डेप्युटी पुलिस कमिश्नर अजित सिंह यादव बम हमले में घायल हो गए। बम भीड़ को तीतर-बितर कर रहे पुलिसकर्मियों पर फेंका गया था। कई विपक्षी पार्टी के नेताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध मार्च निकाला।

 LIVE: 

  • पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि अमित शाह सिर्फ भाजपा के नेता नहीं, देश के गृहमंत्री भी हैं। आप ने सबका साथ, सबका विश्वास नहीं बल्कि सबके साथ सर्वनाश किया है। 
  • नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में कल हुई हिंसा पर अतिरिक्त डीसीपी (उत्तर-पूर्व) आरपी मीणा ने कहा कि अब तक 6 स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की पहचान की जा रही है।
  • एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि हमारी पार्टी नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी दोनों का विरोध करती है। 
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कगा कि हाल की घटनाओं में आम आदमी पार्टी का नाम घसीटने की कोशिश की जा रही है। हम सभी को शांति बनाए रखनी चाहिए।
  • जामिया छात्रों की रिहाई की याचिका पर गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई करेगा। 
  • शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
  • डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा कि हमने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन अधिनियम पर एक पार्टी बैठक की है। हमने इसे हटाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है। हम 23 दिसंबर को इस अधिनियम के खिलाफ चेन्नई में एक रैली करेंगे।
  • सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता संशोधन कानून 2019 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। 
  • बसपा प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा, हमने राष्ट्रपति को बताया कि नागरिकता कानून गलत है। यह संविधान के प्रस्तावना अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन है। हमने उनसे रद्द करने का अनुरोध किया है।
  • नागरिकता संशोधन कानून को लेकर ऑल पार्टी बैठक चेन्नई में डीएमके मुख्यालय में चल रही है। मीटिंग की अध्यक्षता एमके स्टालिन कर रहे हैं।
  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली में धारा-144 लागू कर दी गई है।
  • सीलमपुर इलाके में पुलिस ने गश्ती की। 
  • सीलमपुर हिंसा में कुल 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य लोगों को पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। जिनकी पहचान भी की गई है। 
  • दिल्ली डीएनडी फ्लाईवे पर भारी जाम। मथुरा रोड और कालिंदी कुंज के बीच रोड नंबर 13 एक पर ट्रैफिक संचालन बंद है। 
  • दिल्ली पुलिस ने दंगा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए आईपीसी की धाराओं के तहत जाफराबाद की घटना के संबंध में दो एफआईआर दर्ज की है। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। पथराव के लिए आईपीसी की धाराओं के तहत बृजपुरी में एक एफआईआर दर्ज की गई। 
  • दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम, सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि विरोध करना भारत के लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार है। कोई भी हमें ऐसा करने से रोक नहीं सकता। हालांकि यह महत्वपूर्ण है कि यह नियंत्रण में किया जाए, हमारी भावनाओं को नियंत्रण में रखना सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सीएए के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आने वाले मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता नहीं मिलेगी। इसका भारत में रहने वाले मुसलमानों से कोई लेना-देना नहीं है।   
  • जामिया घटना में पुलिस द्वाया दायर की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि यूनिवर्सिटी में पुलिस ने 75 आंसू गैस के गोले दागे थे। 7,8 छात्रों और उपद्रवियों ने विश्वविद्यालय के द्वार के अंदर से पथराव किया था।
  • मथुरा रोड और कालिंदी कुंज के बीच रोड नंबर 13ए पर ट्रैफिक संचालन बंद है। नोएडा से आने वाले लोगों को दिल्ली जाने के लिए डीएनडी या अक्षरधाम के रास्ते का इस्तेमाल करें। कालिंदी कुंज की ओर जाने वाला ओखला अंडरपास भी बंद है।  
  • बसपा का संसदीय प्रतिनिधिमंडल आज नागरिकता संशोधन कानून को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा।

 

 

  • सुप्रीम कोर्ट में आज नागरिकता कानून की संवैधानिकता वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई।

 

  • दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जाफराबाद और मौजपुर- बाबरपुर स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिया है। शिवविहार की ओर जाने के लिए इंटरचेंज सुविधा मौजपुर में उपलब्ध है।

 

Created On :   18 Dec 2019 3:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story