जनगणना 2021: इंटरनेट से लेकर मोबाइल तक आपसे पूछे जाएंगे ये सवाल, नहीं देना होगा कोई दस्तावेज

Census 2021 first phase will start from one april these questions will be asked for first time
जनगणना 2021: इंटरनेट से लेकर मोबाइल तक आपसे पूछे जाएंगे ये सवाल, नहीं देना होगा कोई दस्तावेज
जनगणना 2021: इंटरनेट से लेकर मोबाइल तक आपसे पूछे जाएंगे ये सवाल, नहीं देना होगा कोई दस्तावेज
हाईलाइट
  • 1 अप्रैल 2020 से शुरू होगा जनगणना का पहला चरण
  • घर-घर जाएंगे कर्मचारी
  • पूछेंगे 31 सवाल
  • पहली बार डिजिटल जनगणना होगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में जनगणना 2021 की तैयारियां शुरू हो गई है। 1 अप्रैल 2020 से लेकर 30 सितंबर 2020 तक जनगणना का पहला चरण होगा। हालांकि कुछ राज्यों में इसका विरोध किया जा रहा है, लेकिन सरकार का कहना है कि अभी समय है। जल्द ही राज्यों की स्थिति में सुधार आएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी से कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा। पहले चरण में घर का मुखिया कौन है ?  घर में कौन-कौन सी सुविधाएं ? ऐसे सवाल पूछे जाएंगे। 

दूसरा चरण 2021 फरवरी में होगा। वहीं पहले चरण में 31 सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें परिवार का मुखिया, लिंग, मकान की हालत, पेयजल का मुख्य स्त्रोत जैसे कुछ साधारण सवाल होंगे। भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना होगी। अधिकारी मोबाइल एप का इस्तेमाल करेंगे। सभी अधिकारियों को चार भाग में ट्रेनिंग दी जाएगी। जिनमें नेशनल ट्रेनर, मास्टर ट्रेनर, फील्ड ट्रेनर और इन्यूमिनेटर शामिल है। 

ये सवाल पूछे जाएंगे:

  1. भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर)
  2. जनगणना मकान नंबर
  3. जनगणना मकान के फर्श, दीवार तथा छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
  4. जनगणना मकान के उपयोग
  5. जनगणना मकान की हालत
  6. परिवार क्रमांक
  7. परिवार में रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या
  8. परिवार के मुखिया का नाम
  9. परिवार के मुखिया का लिंग
  10. क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य से संबंधित है
  11. मकान के स्वामित्व की स्थिति
  12. परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या
  13. परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या
  14. पेयजल का मुख्य स्त्रोत
  15. पेजयल स्त्रोत की उपलब्धता
  16. प्रकाश का मुख्य स्त्रोत
  17. शौचालय की सुलभता
  18. शौचालय का प्रकार
  19. गंदे पानी की निकासी
  20. स्नानगृह की उपलब्धता
  21. रसोईघर और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता
  22. खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन
  23. रेडिया/ट्रांजिस्टर
  24. टेलीविजन
  25. इंटरनेट सुविधा
  26. लैपटाप/कंप्यूटर
  27. टेलीफोन/मोबाइल/स्मार्टफोन
  28. साइकिल/स्कूटर/मोटर साइकिल/मोपेड
  29. कार/जीप/वैन
  30. परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज
  31. मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी सूचना के लिए)
     

Created On :   16 Jan 2020 2:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story